हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh)

By Reacher

Published on:

Follow us on Instagram

Follow Us

चंडीगढ़ एक परिचय

इतिहास, वास्तुकला, मास्टर प्लान, प्रमुख उद्यान व तथ्य — HSSC CET, Group D, Police, Patwari व अन्य हरियाणा परीक्षाओं के लिए। साथ में हरियाणा सामान्य परिचय भी पढ़ें।

शहर की आधारशिला 1952 में रखी गई थी। इसके बाद, 01.11.1966 को पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में राज्य के पुनर्गठन के समय, शहर ने पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी होने का अनूठा गौरव प्राप्त किया, जबकि यह स्वयं एक केंद्र शासित प्रदेश के रूप में घोषित किया गया और केंद्र सरकार के सीधे नियंत्रण में था।

चंडीगढ़ में हरियाणा का राज भवन स्थित है, जिसमें राज्यपाल बैठता है (हरियाणा के सभी राज्यपालों की सूची हरियाणा की राजनीति में पढ़ें); हरियाणा परिवहन विभाग और हरियाणा किसान कल्याण विभाग का मुख्यालय भी चंडीगढ़ में स्थित है — परिवहन विभाग का मुख्यालय सेक्टर 17 में है।

चंडीगढ़ के 2 उपग्रह शहर मोहाली और पंचकुला हैं — मोहाली, पंचकुला और चंडीगढ़ को त्रिवेणी संगम भी कहते हैं (पंचकुला जिले की पूरी जानकारी हरियाणा के 23 जिलों का परिचय में)। चंडीगढ़ जवाहरलाल नेहरू और प्रताप सिंह कैरो के सपनों का शहर है।

वास्तुकार: ली-कार्बुज़ियर (फ्रांस) राजकीय प्रतीक: खुला हाथ राजकीय नृत्य: गिद्दा/भंगड़ा राजकीय फल: आम राजकीय पक्षी: ग्रे हॉर्नबिल (ऑकीसेरोस वीरोस्ट्रीटस) राजकीय पशु: ग्रे नेवला (हरपीज एडवर्डसी) राजकीय पुष्प: ढाक (पलाश) क्षेत्रफल: 114 वर्ग किमी लोकसभा सीट: 1 भाषा: हिन्दी, अंग्रेजी

जनसंख्या के आँकड़े

आँकड़ामान
कुल जनसंख्या (2011 जनगणना)10,55,450
जनसंख्या घनत्व9,258/वर्ग किमी
जन्म दर (प्रति 1000, 2016)11.95
मृत्यु दर (प्रति 1000, 2016)2.65
शिशु मृत्यु दर (प्रति 1000, 2016)7.96
लिंगानुपात (प्रति 1000 पुरुष)818 महिलाएं
दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर17.19%
साक्षरता दर86%

इतिहास

मार्च 1948 में, पंजाब सरकार ने भारत सरकार के परामर्श से शिवालिक की तलहटी क्षेत्र को नई राजधानी के रूप में स्वीकृति दी। जिला अंबाला के 1892-93 गजेटियर के अनुसार शहर की साइट का स्थान तत्कालीन अंबाला जिले का एक हिस्सा था।

  • चंडीगढ़ के प्रथम वास्तुकार मैथ्यू नोविकी (पोलैंड) एवं अल्बर्ट मेयर (अमेरिका) थे। परन्तु मैथ्यू नोविकी की मृत्यु के बाद इसकी जिम्मेदारी ली कार्बुज़िए (फ्रांस) को दी गई।
  • चंडीगढ़ में सेक्टर 13 नहीं है, क्योंकि फ्रांसीसी वास्तुकार ली कार्बुज़िए इसे अशुभ मानते थे।
  • चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स को 1958 में राष्ट्रीय धरोहर और 2016 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया।
  • 25 सितम्बर 2005 का दिन चंडीगढ़ के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन के रूप में याद किया जाता है — इस दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजीव गाँधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क का उद्घाटन किया।
  • Beautiful City — पॉलिथिन की थैलियों पर रोक 2 अक्टूबर 2008 को लगाई गई थी।
  • Thinking City — भारत में सर्वप्रथम तम्बाकू व गुटखा पर रोक लगाने वाला शहर — चंडीगढ़, 15 जुलाई 2007।

प्रमुख उद्यान व स्थल

  • रॉक गार्डन — सेक्टर 1; निर्माणकर्ता नेकचंद, वर्ष 1957 (रॉक गार्डन को ‘पत्थर का बगीचा’ भी कहते हैं)।
  • रोज़ गार्डन — सेक्टर 16; निर्माण 1967, इसे ‘जाकिर हुसैन गार्डन/पार्क’ भी कहते हैं; स्थापना महेंद्र सिंह रंधावा ने की थी; यहाँ 1600 से अधिक प्रकार की गुलाब की प्रजातियाँ हैं; हर साल फरवरी माह में उद्यान महोत्सव मनाया जाता है।
  • सुखना झील — सेक्टर 6 (3 वर्ग किलोमीटर), स्थापना 1958; नोट- 2020 में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने इसे ‘जीवित व्यक्ति’ का दर्जा दिया है।
  • चंडीगढ़ में सुखना वन्यजीव अभयारण को 6 मार्च 1998 में बनाया गया।
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी — स्थापना 10 जुलाई 2012, मोहाली में हुई थी।

चंडीगढ़ से जुड़े प्रसिद्ध खिलाड़ी

कपिल देव

जन्म 1959 में हुआ था। निक नाम — पाजी, तूफान, हरियाणा हरिकेन। 25 जून 1983 को कपिल देव की कप्तानी में भारत ने अपना पहला विश्व कप जीता था।

मिल्खा सिंह

जन्म 20 नवंबर 1929 को गोबिंदपुरा में, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। विभाजन के बाद भारत आ गए और भारतीय सेना में शामिल हो गए थे। इनका देहांत 18 जून 2021 को चंडीगढ़ में हुआ। 1958 के एशियाई खेलों में पाकिस्तान के अब्दुल खालिक को 200 व 400 मीटर दौड़ में हराया था; 1962 के एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। 1959 में इन्हें पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। मिल्खा सिंह ने अपनी बेटी सोनिया की मदद से जुलाई 2013 में प्रकाशित अपनी आत्मकथा ‘द रेस ऑफ माई लाइफ’ में अपने अविश्वसनीय करियर की यादें साझा कीं।

चंडीगढ़ का मास्टर प्लान

ली-कोर्बुज़िए ने चंडीगढ़ के मास्टर प्लान को मानव शरीर के अनुरूप माना है, जिसमें स्पष्ट रूप से यह परिभाषित है:

शरीर का अंगशहर का हिस्सा
सिरकैपिटल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 1
दिलसिटी सेंटर, सेक्टर-17
फेफड़ेअवकाश घाटी, असंख्य खुले स्थान और सेक्टर ग्रीन्स
बुद्धिसांस्कृतिक और शैक्षणिक संस्थान
संचार प्रणालीसड़कों का नेटवर्क, 7Vs
आंतऔद्योगिक क्षेत्र

शहर की अवधारणा चार प्रमुख कार्यों पर आधारित है — रहना, काम करना, शरीर व आत्मा की देखभाल, और परिसंचरण। आवासीय क्षेत्र ‘जीवित भाग’ का गठन करते हैं, जबकि कैपिटल कॉम्प्लेक्स, सिटी सेंटर, शैक्षिक क्षेत्र (स्नातकोत्तर संस्थान, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, पंजाब विश्वविद्यालय) और औद्योगिक क्षेत्र ‘कामकाजी भाग’ का गठन करते हैं। लीजर वैली, गार्डन, सेक्टर ग्रीन्स और ओपन कोर्टयार्ड आदि शरीर व आत्मा की देखभाल के लिए हैं।

हरियाणा GK के बाकी सभी चैप्टर यहाँ पढ़ें — Haryana GK Chapter Wise

Leave a Comment