हरियाणा की योजनाएं (Schemes of Haryana)

By Reacher

Updated on:

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

1972 से 2025 तक की सभी प्रमुख योजनाएं — शुरुआत तिथि व उद्देश्य सहित — HSSC CET, Group D, Police, Patwari व अन्य हरियाणा परीक्षाओं के लिए पूर्ण अध्याय। साथ में हरियाणा सामान्य परिचय भी पढ़ें।

योजनाएं (1972 – 2010)

  1. सघन पशु योजना — 1972; इस योजना की शुरुआत भिवानी से की गई थी।
  2. बुढ़ापा पेंशन योजना — 1987; शुरुआत 100 रु से (वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले व्यक्तियों के लिए); यह योजना चौ. देवीलाल द्वारा चलाई गई थी।
  3. ग्रीनिंग ऑफ हरियाणा — 1989-90
  4. अरावली विकास योजना — 1991 से 2000
  5. कृषक उपहार योजना — 2000
  6. स्वयं सिद्धा योजना — 2001; यह योजना नारी शक्ति को समर्पित है।
  7. देवी रूपक योजना — 25 सितम्बर 2002 (परिवार नियोजन से सम्बंधित); हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2002 में राष्ट्रीय उत्थान परिवार कल्याण के लिए चलाई गई।
  8. देवी रक्षक योजना — 2 अक्टूबर 2003
  9. वनस्पति योजना — 2003
  10. वंदे मातरम् योजना — 2004 (गर्भवती महिलाओं से सम्बंधित); हर महीने 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं की मुफ्त जाँच की जाती है।
  11. मिड डे मील योजना (भोजन) — 15 अगस्त 2004; राष्ट्रीय पोषण माह हर वर्ष सितंबर माह में मनाया जाता है; शुरुआत 1995 (तमिलनाडु से)।
  12. डॉ. अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना — 2005; इसमें हरियाणा सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जनजाति, घुमंतू जाति के छात्रों को जो 10वीं-12वीं कक्षा के आधार/प्रतिशत के अनुसार छात्रवृत्ति (8000 से 12000) तक राशि दी जाती है।
  13. इन्दिरा गांधी प्रिय दर्शनी विवाह शगुन योजना — 2005
  14. राजीव गांधी परिवार बीमा योजना — 2006, 1 अप्रैल; इसके तहत 18 से 60 वर्ष की आयु के सभी व्यक्तियों को अप्राकृतिक मौत पर 1 लाख और स्थायी पूर्ण विकलांगता पर लाभ दिया जाता है। शरीर के दो अंगों की हानि पर 50,000 रु. और एक अंग की हानि पर 25,000 रु. मुआवजा राशि पीड़ित परिवार को दी जाती है।
  15. लाडली सामाजिक सुरक्षा शता योजना — 1 जनवरी 2006; प्रारम्भ में 300 रु प्रतिमाह प्रति परिवार पेंशन दी जाती थी; माता-पिता में से एक की मृत्यु होने पर दूसरे पार्टनर को इसका लाभ दिया जाता है।
  16. जननी सुरक्षा योजना — 12 अप्रैल 2005; गरीब गर्भवती महिलाओं को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पताल/संस्था में प्रसव हेतु 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि प्रसव के दौरान माता या नवजात शिशु की मृत्यु दर कम हो सके।

योजनाएं (2011 – 2018)

  1. बीज योजना — 2011
  2. तरु योजना — 15 जुलाई 2014
  3. CM विंडो योजना — 25 दिसम्बर 2014
  4. स्वच्छ हरियाणा स्वच्छ भारत मिशन योजना — शुरुआत 1 नवंबर 2014; यह अभियान हरियाणा के 49वें स्थापना दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने हेतु फरीदाबाद में किया गया; मुख्य लक्ष्य 2019 तक हर घर में शौचालय बनाना था।
  5. सांसद आदर्श ग्राम योजना — 11-10-2014
  6. विधायक आदर्श ग्राम योजना — 2015
  7. हर घर हरियाली योजना — जुलाई 2015; मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है; सरकार लोगों को पौधे लगाने हेतु प्रोत्साहित करती है ताकि हरियाणा हरा-भरा बने; इसके तहत नागरिकों को नजदीकी सरकारी नर्सरी से मुफ्त पौधे दिए जाते हैं, जिन्हें वे घर, खेत, स्कूल या मोहल्ले में लगाकर पर्यावरण बेहतर बना सकते हैं।
  8. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना — 22 जनवरी 2015; शुरुआत पानीपत से; यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आती है।
  9. सुकन्या समृद्धि खाता योजना — 22 जनवरी 2015; महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत; लक्ष्य बेटियों को सामाजिक सुरक्षा देना; 10 वर्ष से कम आयु की बेटियों का खाता खुलवाकर एक साल में कुल 1.50 लाख तक जमा करवा सकते हैं, 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर पूरी राशि निकलवा सकते हैं।
  10. आपकी बेटी हमारी बेटी योजना — शुरुआत 8 मार्च 2015; 22 जनवरी 2015 को या बाद पैदा हुई दूसरी बेटी को लाभ मिलता है; एक साथ पैदा हुई जुड़वां या अधिक बच्चियों पर भी लागू; योजना के तहत 21,000 रुपये सरकार लड़की के नाम बैंक में जमा करेगी।
  11. इन्द्रधनुष योजना — 7 अप्रैल 2015; स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत, भारत सरकार द्वारा सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर 2014 को शुरू; मुख्य उद्देश्य बच्चों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करना।
  12. सखी योजना — 2015; शुरुआत जिला — करनाल।
  13. म्हारा गाँव जगमग गाँव — 1 जुलाई 2015; लक्ष्य = 24×7 घंटे बिजली।
  14. आप्रेशन मुस्कान योजना — 1 जुलाई 2015; सबसे पहले शुरू करने वाला जिला — गुरुग्राम; महिला एवं बाल विकास अंतर्गत; उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को अपने परिवार तक पहुँचाना।
  15. थारी पैंशन थारे पास योजना — 4 अगस्त 2015
  16. मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना — 2015
  17. हरियाणा कौशल विकास मिशन योजना — 2015
  18. नई खेल नीति विकास योजना — 2015
  19. महिला थाना गठन योजना — 29 अगस्त 2015 (रक्षाबंधन से शुरू); पहला महिला पुलिस थाना — पंचकुला (मनसा देवी मंदिर परिसर); लॉन्च CM मनोहर लाल खट्टर व DGP बी.एस. संधू द्वारा; महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस विभाग के अंतर्गत।
  20. पशुधन बीमा योजना — 29 जुलाई 2016 (झज्जर); शुरुआत ओम प्रकाश धनकड़ द्वारा; इसके तहत 7 जानवर शामिल हैं।
  21. जय जवान आवास योजना — 3 जून 2016
  22. सक्षम युवा योजना — 1 नवम्बर 2016; लॉन्च मुख्यमंत्री द्वारा; उद्देश्य फ्री सिलाई मशीन योजना और फ्री लालटेन योजना; घोषणा 18 दिसम्बर 2016 को हुई।
  23. अंत्योदय आहार योजना — 1 नवम्बर 2016; उद्देश्य श्रमिकों को 10 रुपये में भोजन उपलब्ध करवाना।
  24. अटल पेंशन योजना — 9 मई 2015, लॉन्च पीएम नरेंद्र मोदी; संस्थागत वित्त विभाग के अंतर्गत; 18 से 40 वर्ष के सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध, 1000 से 5000 रु तक गारंटीशुदा पेंशन 60 वर्ष की आयु से मिलेगी।
  25. ऑपरेशन दुर्गा योजना — 13 अप्रैल 2017; उद्देश्य राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना; लॉन्च मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा।
  26. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी दुर्घटना सहायता योजना — 1-4-2017; इसके तहत हरियाणा के निवासियों को दुर्घटना में होने वाले नुकसान के लिए 1 लाख रुपये का लाभ; नियम — व्यक्ति हरियाणा का निवासी हो, आयु 18-70 वर्ष के बीच हो, दुर्घटना के समय प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत नामांकित न हो।
  27. CM तीर्थ दर्शन योजना — 6 मार्च 2017; राज्य के 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को एक बार प्रदेश के बाहर चिह्नित तीर्थस्थलों पर निःशुल्क यात्रा कराई जाती है।
  28. BBY (भावांतर भरपाई योजना) — 1 जनवरी 2018; मंडी में सब्जी के कम दाम पर बिकने पर पंजीकृत किसानों को सरकार की तरफ से संरक्षित मूल्य तक का अंतर दिया जाता है।
  29. बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी खिलाओ — 8 मार्च 2018
  30. 7 स्टार ग्राम योजना — 26 जनवरी 2018 (गाँव के विकास हेतु)
  31. पौधा-गिरी योजना — 15 जुलाई 2018; यह योजना कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुई थी, बाद में 2023 में पुनः शुरू की गई; इसमें स्कूली विद्यार्थियों (22 लाख बच्चों) को पौधे दिए गए और देखभाल हेतु 50 रुपये भुगतान भी किया गया।
  32. गोवर्धन योजना — 2018; इसके अंतर्गत बायोगैस संयंत्रों के निर्माण-रखरखाव तथा जैविक उर्वरकों के उपयोग पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

योजनाएं (2019 – 2022)

  1. पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना — 2019; KCC सुविधा पशुओं, पक्षियों, मछलियों, झींगा मछली व अन्य जलीय जीवों के पालन तथा मछली पकड़ने की अल्पकालिक ऋण आवश्यकताओं को पूरा करेगी।
  2. मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना — 2019; राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वित्तीय व सामाजिक सुरक्षा देना उद्देश्य है; पात्र परिवार को जीवन दुर्घटना, पेंशन जैसे लाभ मिलते हैं; प्रत्येक गरीब परिवार को सालाना 6000 रुपये, 12 किस्तों (500 रु प्रतिमाह) में दिए जाते हैं।
  3. स्वामित्व योजना — 2020 (लाल डोरे से मुक्त)
  4. मेरा पानी मेरी विरासत योजना — 2020; नई फसल विविधिकरण योजना; किसानों को धान की जगह कपास, बाजरा, खरीफ दलहन, मक्का, बागवानी सब्जियां जैसी वैकल्पिक फसलें लगाने पर 7000 रु (अब 8000 रु) प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
  5. दूध उपहार मिशन — 5 अगस्त 2020; आंगनवाड़ी केंद्रों पर चिन्हित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को दूध पिलाने का लक्ष्य, ताकि विटामिन A व D की कमी दूर हो; साल में 300 दिन दूध उपलब्ध करवाया जाएगा।
  6. मधुमक्खी व शहद पालन योजना — 2020; 2030 तक शहद उत्पादन को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य।
  7. PPP (परिवार पहचान पत्र) योजना — 4 जुलाई 2020; प्राथमिक उद्देश्य हरियाणा में सभी परिवारों का प्रामाणिक, सत्यापित व विश्वसनीय डेटा तैयार करना; प्रत्येक परिवार को 8 अंकों की परिवार-आईडी मिलती है; फैमिली आईडी को बर्थ-डेथ-मैरिज रिकॉर्ड से जोड़ा जाता है। आवेदक दो श्रेणी में — स्थायी निवासी (8 अंकों की पहचान पत्र) व अस्थायी निवासी (9 अंकों की पहचान पत्र)। आवश्यक दस्तावेज़ — आधार कार्ड, परिवार के पहचान दस्तावेज़, विवाहित स्थिति, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो।
  8. मुख्यमंत्री अत्योदय परिवार परिवहन योजना — 2020
  9. हरियाणा महिला एवं किशोरी सम्मान योजना — 2020; 10 से 45 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह 6 सेनेटरी नेपकिन बांटे जाएंगे।
  10. मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना — 2021
  11. हर खेत-स्वस्थ खेत अभियान — 2021 (मृदा जांच हेतु प्रयोगशाला स्थापित करना)
  12. हर हित स्टोर योजना — 2 अगस्त 2021 (पंचकुला); युवाओं को व्यापार के नए अवसर देने व आत्मनिर्भर बनाने हेतु; प्रथम चरण में 2000 ‘हर हित’ रिटेल आउटलेट खोलने का लक्ष्य।
  13. मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना — 22 सितंबर 2021; केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर आधारित; बागवानी फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु; कुल 46 बागवानी फसलें शामिल — 23 सब्जियां, 21 फल व 2 मसाले, किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने हेतु।
    श्रेणीशामिल फसलें
    सब्जियां (23)अरबी, भिन्डी, करेला, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, गोभी, मिर्च, खीरा, ककड़ी, खरबूज, प्याज, मटर, आलू, कद्दू, मूली, तोरई, टिंडा, जुकिनी, टमाटर, तरबूजा
    फल (21)आँवला, बेर, चीकू, खजूर, ड्रैगन फल, अंजीर, अंगूर, अमरूद, जामुन, किन्नू, लेमन, नींबू, लीची, माल्टा, संतरा, आम, आड़ू, नाशपाती, आलुबुखारा, अनार, स्ट्रॉबेरी
    मसाले (2)हल्दी और लहसुन
  14. मुख्यमंत्री मातृशक्ति हरियाणा योजना — 19 अगस्त 2022; महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनकी आर्थिक-सामाजिक स्थिति सुधारने का प्रयास; बैंकों के माध्यम से तीन लाख रुपये तक ऋण दिलवाने की व्यवस्था।
  15. ई फर्द योजना — 2022
  16. निरोगी हरियाणा स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना — 2022
  17. अटल कैंसर केयर सेंटर योजना — 27 जुलाई 2022; लॉन्च गृह मंत्री अनिल विज (जिला अम्बाला) द्वारा; कैंसर मरीजों को फ्री दवाइयां व इंजेक्शन देना उद्देश्य है — हरियाणा सरकार व मंत्रियों की पूरी सूची व कार्यकाल हरियाणा की राजनीति में पढ़ें।

योजनाएं (2023 – 2025)

  1. हरियाणा में अविवाहित पेंशन योजना — 1 अप्रैल 2023; 45 से 60 वर्ष की आयु के अविवाहित पुरुषों-महिलाओं को 60 वर्ष की आयु तक 3,000 रु मासिक पेंशन मिलेगी।
  2. CM अत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना — 2023
  3. साझी डेयरी स्कीम योजना — 20 मार्च 2023; पशुपालकों को अपने पशु रखने हेतु पंचायत की जमीन पर रोड बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा।
  4. जनसंवाद पोर्टल — 2023
  5. ताऊ से पूछो — 19 अप्रैल 2023; ‘ताऊ से पूछो’ द्विभाषी चैटबोट को व्हाट्सएप के साथ एकीकृत किया गया है, नागरिकों के प्रश्नों का त्वरित उत्तर देने हेतु डिजाइन किया गया।
  6. मेरा बिल मेरा अधिकार — 1 सितम्बर 2023 को शुरू; यह GST से जुड़ी हुई है।
  7. मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना — 2024; गरीब परिवारों को मकान हेतु 50 से 100 गज भूमि प्रदान करना; मकान बनाने के लिए बैंक से 6 लाख तक लोन ले सकते हैं।
  8. ड्रोन दीदी अभियान — शुरू 12 अगस्त 2024
  9. 75वां वन महोत्सव 2024 — करनाल (उद्घाटन CM द्वारा); इस दिन 2 योजनाएं शुरू हुईं — (1) वन मित्र (2) एक पेड़ माँ के नाम।
  10. बीमा सखी योजना — शुरुआत 9 दिसंबर 2024 को पानीपत जिले से; पीएम मोदी ने एलआईसी की ‘बीमा सखी योजना’ का शुभारंभ किया; 3 साल में 2 लाख महिला बीमा एजेंट नियुक्त होंगे; 18-70 वर्ष की 10वीं पास महिलाओं को बीमा एजेंट बनाने हेतु ट्रेनिंग-मानदेय मिलेगा।
  11. प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना — 22 जनवरी 2025; घरों की छत पर 2 किलोवाट तक सोलर पैनल लगाकर सस्ती बिजली उपलब्ध कराना उद्देश्य; जितनी उपभोक्ता की आवश्यकता होगी उतनी बिजली उपयोग करेगा, शेष बिजली ग्रिड को बेचेगा; केंद्र सरकार 60 हजार रु व हरियाणा सरकार 50 हजार रु सब्सिडी दे रही है।
    श्रेणीवार्षिक आयसब्सिडी
    श्रेणी I₹1.80 लाख तक₹25,000/किलोवाट या बिल राशि का 40% (जो कम हो), अधिकतम 2 किलोवाट
    श्रेणी II₹1.80-3.00 लाख के बीच₹10,000/किलोवाट या बिल राशि का 20% (जो कम हो), अधिकतम 2 किलोवाट
  12. वन महोत्सव 2025 — 76वां राज्य स्तरीय समारोह 23 जुलाई 2025 को पंचकुला के मोरनी में आयोजित; मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि थे; ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर पौधारोपण हुआ, कई जिलों में कार्यक्रम व औद्योगिक क्षेत्रों में भी पौधारोपण की योजना बनी — उद्देश्य प्रकृति का सम्मान व हरियाली का विस्तार।
  13. ‘मेरा गुरुग्राम-स्वच्छ गुरुग्राम’ — सितम्बर 2025
  14. दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) — सितम्बर 2025; PPP में पंजीकृत एवं वार्षिक आय ₹1.8 लाख से कम वाले परिवार को कवर मिलेगा; कुत्ते या आवारा पशुओं के हमले से हुई मृत्यु, दिव्यांगता या चोट पर आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  15. “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” — सितम्बर 2025; प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में भव्य शुभारंभ हुआ; हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर शुभारंभ किया।
  16. दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना — 25 सितंबर 2025; गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की आर्थिक सहायता सीधे बैंक खातों में दी जाती है; मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना।
    • लाभ हेतु अविवाहित आवेदिका का या विवाहित आवेदिका के पति का हरियाणा में पिछले 15 साल से निवासी होना आवश्यक है।
    • एक परिवार में महिलाओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है — यदि एक परिवार में 3 पात्र महिलाएं हैं तो तीनों को लाभ मिलेगा।
    • इसका लाभ केवल 1 लाख से कम आय वाले परिवारों को मिलेगा।
  17. ‘म्हारी सड़क’ एप — अक्टूबर 2025; मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के अनुसार यह एप प्रदेश के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी; नागरिक सड़कों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, साथ ही समस्या दर्ज करने, प्रगति देखने व समाधान की जानकारी भी इसी मंच पर मिलेगी — शिकायतें सीधे संबंधित विभाग को भेजी जाएंगी।
  18. सहकारिता सप्ताह 2025 — मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के नेतृत्व में 14 नवंबर को सोनीपत में 72वें सहकारिता सप्ताह 2025 का शुभारंभ हुआ — सोनीपत सहित हरियाणा के सभी 23 जिलों की पूरी जानकारी हरियाणा के 23 जिलों का परिचय में पढ़ें।

हरियाणा GK के बाकी सभी चैप्टर यहाँ पढ़ें — Haryana GK Chapter Wise

Leave a Comment