Bhiwani District Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Bhiwani District Haryana GK Notes

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के भिवानी (Bhiwani District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। भिवानी का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।

भिवानी जिला एक नजर में

⦿ जिले की स्थापना – 22-12-1972 (सोनीपत के साथ जिला बना था)
⦿ शहर की स्थापना – राजा नीम सिंह तंवर द्वारा
⦿ नामकरण – राजपूत नीम सिंह पत्नी भानी देवी के कारण
⦿ प्राचीन नाम – भानी नगरी/ भ्यानी नगरी
⦿ क्षेत्रफल – 3283 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – सूती वस्त्र नगरी, मिनी क्यूबा, बॉक्सरो का घर, मंदिरों की भूमि, धर्मार्थ नगरी, वॉर हीरोज सिटी
नोट- आइने-ए-अकबारी में भिवानी शहर का उल्लेख किया गया है और मुगलों के समय से वाणिज्य का एक प्रमुख केंद्र रहा है।
⦿ विधानसभा – लोहारू, बवानीखेड़ा, तोशाम, भिवानी
⦿ तहसील – भिवानी, बवानी खेडा, लोहारू, तोशाम, सिवानी
⦿ उप तहसील – बहल

ऐतिहासिक स्थल:-

⦿ मिताथल – इसकी खुदाई (1968-73 और 1980-86) ने इलाके में पूर्व हड़प्पा और हड़प्पा (सिंधु घाटी सभ्यता) संस्कृति का सबूत मिले हैं। भिवानी शहर के पूर्व में नौरंगाबाद के गांव के पास, 2001 में प्रारंभिक खुदाई में सिक्कों, उपकरण, चक्कर, खिलौने, मूर्तियों और बर्तनों (2,500 साल पुराना) सहित कलाकृतियों का पता चला।
⦿ स्टार स्मारक – स्टार स्मारक 5वीं राधा स्वामी गुरु की समाधि स्थान है, श्री परम संत सितारा महाराज जो कि बड़के महाराज जी के रूप में प्रसिद्ध हैं।
⦿ देवसर धाम – यह हिंदू समुदाय के लिए पवित्र मंदिरों में से एक है, जो देवी दुर्गा को समर्पित है। देवता का नाम ‘रानी सती दादी’ है, जो माना जाता है।
⦿ जोगी वाला मंदिर – यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जो भिवानी शहर के केंद्रीकृत स्थान में स्थित है।
⦿ खाकी बाबा का मंदिर – खाकी बाबा मंदिर, भिवानी के एक प्रसिद्ध ऋषि संत खखा बाबा और भगवान राम के भावुक भक्त को समर्पित है।

जिले के अन्य मुख्य बिंद:

⦿ बाबा मुंगीपा मंदिर – तोशाम पहाडी
⦿ माता शेरा वाली का मंदिर – देवसर
⦿ बाबा खुबीनाथ का मंदिर – मिताथल गांव
⦿ बाबा परमहंस का मंदिर – तिगड़ाना गांव
⦿ हरिहर मंदिर भगवान शिव – भिवानी
⦿ भूतों का मंदिर भगवान शिव – भिवानी
⦿ बाबा खेडे वाले का मंदिर – नौरंगाबाद
⦿ प्रणामी मंदिर – भिवानी
⦿ स्टार मंदिर – दिनोद गाँव, यह मंदिर राधा स्वामी के 5वें गुरु ताराचंद महाराज को समर्पित है।
⦿ देवसर मेला – देवसर गांव (भिवानी)
⦿ सती का मेला – खरक कलां
⦿ बाबा मुगीपा का मेला – रिवासा गाँव, यह प्रति वर्ष रक्षाबंधन के दिन मेला लगता है।
⦿ बाबा खेडेवाले का मेला – नौरंगाबाद, यह मेला रक्षाबंधन के दिन आयोजित होता है।
⦿ बयां पर्यटन स्थल – भिवानी
⦿ रेड रॉबिन पर्यटन स्थल- भिवानी
⦿ जलतरंग पर्यटन स्थल – लोहारू
⦿ पांडू तीर्थ व पंचतीर्थ- तोशाम
⦿ लोहारू का किला – लोहारू, निर्माण – 1570 में सामंत सरदार अर्जुन देव द्वारा किया गया था।
⦿ तोशाम की बारादरी – पृथ्वीराज चौहान की कचहरी के नाम से प्रसिद्ध यह बारादरी पृथ्वीराज चौहान द्वारा निर्मित है।
⦿ पंडित सीताराम शास्त्री पुस्तकालय- भिवानी
⦿ विष्णु का सबसे प्राचीन मंदिर – तोशाम
⦿ चौ. सुरेंद्र सिंह मैमोरियल चिड़ियाघर- भिवानी (1982), यह हरियाणा का सबसे छोटा चिड़ियाघर है, इसे 14 अगस्त 2008 में मिनी चिड़ियाघर का दर्जा दिया गया था।
⦿ सूती कपडा उद्योग – BTM (1937 में बिड़ला समुह द्वारा), यहाँ से तैयार कपड़ा यूरोप व खाड़ी देशों को निर्यात होता है।
⦿ चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी CBLU – भिवानी (स्थापना – 2014)
⦿ TITS-Technological institute of Textile & Science – भिवानी (स्थापना -1943)
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – देवराला गांव
⦿ सर्वपल्ली राधाकृष्णन मल्टी इंटेलीजेंस या लैबोरेट्री स्कूल – भिवानी (2011), अमेरिकन शिक्षा पद्धति पर आधारित हरियाणा का एकमात्र लैब स्कूल।
⦿ हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) – भिवानी, स्थापना – 1969 (चण्डीगढ) बाद में 1981 में भिवानी में स्थानांतरित किया गया।
⦿ प्रदेश का सबसे बड़ा वाटर वर्क्स या जलघर – बापोड़ा गांव
⦿ क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बडी विधान सभा सीट – लोहारू
⦿ कौन से गांव के इतिहास को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा -रोहनात गांव
⦿ हरियाणा का प्रथम आदर्श गांव – सुई गांव (भिवानी)
⦿ बकरी प्रजनन केंद्र स्थापित – लोहारू
⦿ बाजरा, चना, जौ व सरसो का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला जिला – भिवानी
⦿ भीम स्टेडियम – भिवानी
⦿ प्रदेश में पहला क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक – भिवानी
⦿ प्रदेश में स्ट्राबेरी हब के नाम से प्रसिद्ध – चनाना गांव
⦿ पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत – भिवानी से

महान व्यक्तित्व:-

⦿ संत निश्चलदास – भिवानी
⦿ लेखक माधव प्रसाद मिश्र – भिवानी
⦿ कवि तुलसीदास दिनेश शर्मा – भिवानी, रचनाएँ – मतवाली मीरा, श्याम सतसई, व सत्याग्राही प्रहलाद
⦿ बॉक्सर नीतू घनघस – धनाना गांव (भिवानी)
⦿ विजय कुमार सिंह – बापोड़ा गाँव, पूर्व भारतीय थल सेना अध्यक्ष और वर्तमान मिजोरम राज्य के राज्यपाल है।
⦿ भीम सिंह – धनाना गांव (भिवानी) ऊंची कुद, ओलम्पिक में भाग लेने वाले प्रथम हरियाणवी एथलीट (ऊंची कुद) है, और इनके नाम पर (भीम अवार्ड) हरियाणा में खेलों में सबसे बड़ा पुरस्कार दिया जाता है।
⦿ बॉक्सर जगदीश सिंह – भिवानी (2007 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित)
⦿ बॉक्सर विकास कृष्ण यादव – भिवानी, एशियन खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीतने वाले युवा बॉक्सर बने थे।
⦿ बॉक्सर विजेंद्र सिंह – कालुवास गांव (पहले प्रोफेशनल बॉक्सर), ओलम्पिक में पदक जीतने वाले प्रथम भारतीय बॉक्सर बने थे। इन्होने 2008 बीजिंग ओलम्पिक (75kg) कांस्य पदक जीता था। यह प्रथम हरियाणा के पहले राजीव गांधी खेल रत्न (2009) प्राप्त करने वाले खिलाडी है।
⦿ व्योमिका सिंह – व्योमिका सिंह का जन्म लखनऊ में हुआ था। यह भिवानी जिले के बापोडा गांव की बहु हैं। यह भारतीय वायुसेना (आईएएफ) में एक अधिकारी हैं, जो फ्लाइंग ब्रांच में हेलीकॉप्टर पायलट के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाने वाले सैन्य अभियान, 2025 के ऑपरेशन सिंदूर के लिए मीडिया ब्रीफिंग का सह-नेतृत्व किया। “व्योमिका” जिसका अर्थ है “आकाश में रहने वाली” और “आकाश की पुत्री”।

Daily HR Current AffairsClick Here
Haryana GK Quiz TestClick Here
Download Computer NotesClick Here

Leave a Comment