हरियाणा की जनगणना (Census of Haryana)

By Reacher

Updated on:

Follow us on Instagram

Follow Us

भारत में जनगणना हर 10 वर्ष बाद होती है जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के द्वारा (अनुच्छेद 246 के तहत) करवाई जाती है। जनगणना संघ सूची का विषय है।

हरियाणा में प्रथम बार जनगणना वर्ष 1971 में हुई थी। हरियाणा में अब तक 5 बार जनगणना हुई है।

हरियाणा की आबादी वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 2011 में 19.90 प्रतिशत बढ़ गई।

2011 की जनगणना के अनुसार कुल गाँव – 6,841
नोट -वर्तमान में कुल गाँवों की संख्या 7,356 हो चुकी है।

2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम पंचायत – 6212

कुल जनसंख्या – 2,53,51,462 (25.35 मिलियन)
(वर्तमान संभावित आबादी 2.80 करोड़)

पुरुष जनसंख्या – 1,34,94,734
महिला जनसंख्या – 1,18,56,728

जन्म दर -24.3 (प्रति हजार)
मृत्यु दर- 6.3 (प्रति हजार)

हरियाणा के सबसे अधिक जनसंख्या वाले जिले – फरीदाबाद (18 लाख), भिवानी (16.3 लाख), गुड़ग्राम (15.1 लाख), करनाल (15 लाख)

हरियाणा के सबसे कम जनसंख्या वाले जिले –हांसी (5.4 लाख), पंचकुला (5.6 लाख), रेवाड़ी (9 लाख), महेंद्रगढ़ (9.2 लाख), फतेहाबाद (9.4 लाख)। (2011 जनगणना के अनुसार)

0-6 वर्ष आयु तक सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला मेवात है।
0-6 वर्ष आयु तक सबसे कम जनसंख्या वाला जिला गुड़ग्राम, सोनीपत है।

हरियाणा का सबसे अधिक पुरुष/महिला जनसंख्या वाला जिला फरीदाबाद है। हरियाणा का सबसे कम पुरुष/महिला जनसंख्या वाला जिला हांसी है। अधिक शहरीकृत जिला फरीदाबाद और कम शहरीकृत मेवात हैं

ग्रामीण आबादी – 65.13 प्रतिशत (1,65,09,359)
शहरी आबादी – 34.87 प्रतिशत (88,42,103)

जनसंख्या घनत्व

हरियाणा का जनसंख्या घनत्व 573 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

सबसे कम जनसंख्या घनत्व सिरसा (303 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर) का है।

सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व फरीदाबाद (2442 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर) में है।

जनसंख्या वृद्धि

हरियाणा की जनसंख्या वृद्धि 19.90 प्रतिशत है। 2001 की जनसंख्या से। हरियाणा का सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला गुड्ग्राम (73.14%) है। हरियाणा का सबसे कम जनसंख्या वृद्धि वाला जिला झज्जर (8.90%) है।

साक्षरता

1966 में हरियाणा के गठन के समय हरियाणा की साक्षरता दर 20 प्रतिशत थी।

वर्तमान हरियाणा की साक्षरता दर 75.55 प्रतिशत है। हरियाणा की पुरुष साक्षरता दर 84.06 प्रतिशत है। हरियाणा की महिला साक्षरता दर 65.94 प्रतिशत है।

सर्वोच्च साक्षरता दर वाला जिला गुड़ग्राम (84.70 प्रतिशत) है। हरियाणा में न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला मेवात (56.1 प्रतिशत) है।

हरियाणा में अधिकतम पुरुष साक्षरता दर वाला जिला रेवाड़ी (91.44 प्रतिशत) है।

Leave a Comment