हरियाणा के चरखी दादरी (Charkhi Dadri District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। चरखी दादरी का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।
Table of Contents
चरखी दादरी जिला एक नजर में
⦿ जिले की स्थापना – 01-12-2016 (घोषणा 18-09-2016), यह हरियाणा का 22वां जिला है।
⦿ शहर की स्थापना – राजपूत राजा बिल्हण सिंह द्वारा
⦿ नामकरण – मेंढक (संस्कृत में दादुर) अधिक होने के कारण
⦿ प्राचीन नाम – दादुर नगरी – डालमिया दादरी – चरखी दादरी, चरखी शब्द 1958 में जोड़ा गया था।
⦿ क्षेत्रफल – 1370.11 वर्ग किलोमीटर
⦿ विधानसभा – चरखी दादरी, बाढ़ड़ा
⦿ तहसील – चरखी दादरी, बाढ़ड़ा
⦿ उप तहसील – बौंद कलां
इतिहास
1857 की क्रांति के बाद दादरी क्षेत्र जींद रियासत के अधीन किया गया था और आजादी के बाद ग्रह क्षेत्र पेप्सु क्षेत्र में सामिल कर लिया गया था।
जिले के अन्य मुख्य बिंद:
⦿ उद्योग – सीमेंट उद्योग (दादरी)
⦿ स्थापना – 1939 – सेठ रामकृष्ण (1981-82 में CCI द्वारा इसका अधिग्रहण), सहयोग – जर्मनी के इंजीनियरों के सहयोग से स्थापित।
⦿ भगवान हनुमान जी मंदिर – इमलोटा गाँव
⦿ रानीला जैन मंदिर – रानीला गांव
⦿ श्री श्री 1008 आदिनाथ जैन मंदिर – रानीला गांव
⦿ डैरागों पर्यटन स्थल – चरखी दादरी
⦿ संत दयाल जी का समाधी मेला – दादरी
⦿ पीर मुबारक शाह की दरगाह – चरखी दादरी
⦿ बलिदान खेल स्टेडियम – चरखी दादरी
⦿ कपूरी की पहाडी – चरखी दादरी
⦿ सबसे कम पशु वध वाला जिला – चरखी दादरी
⦿ दादरी जिला किस जिले से अलग किया गया था – भिवानी
⦿ चरखी दादरी, हांसी और पंचकुला में 2-2 ही विधानसभा सीटें है।
⦿ दादरी विमान दुर्घटना -1996, कजाकिस्तान एयरलाइंस और सऊदी एयरलाइंस के दो विमानों की मध्य-हवाई टक्कर, जिसमें 349 लोगों की मौत हुई।
महान व्यक्तित्व:-
⦿ कुश्ती खिलाडी सज्जन सिंह – दादरी, यह रुस्तम-ए-हिंद के नाम से जाने जाते है।
⦿ बॉक्सर कविता चहल – नीमरी गाँव – दादरी, इन्हें हरियाणा की प्रथम अर्जुन अवार्डी महिला बॉक्सर है।
⦿ कुश्ती कोच महाबीर फौगाट – बलाली गांव (दादरी), यह 2016 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित है। इनके जीवन चरित्र पर दंगल फिल्म बनाई गई, जिसमे आमिर खान ने महावीर फौगाट की भूमिका अदा की थी।
⦿ चंद्रावती – डालाबास गांव (चरखी दादरी), यह हरियाणा की प्रथम महिला सांसद बनी और हरियाणा में जन्मी एकमात्र उपराज्यपाल भी है, यह पुदुच्चेरी की उपराज्यपाल (1990) बनी थी यह हरियाणा में राजनीतिक क्षेत्र में “बुआ” के नाम से लोकप्रिय थी।
⦿ पहलवान बबीता कुमारी फोगाट – बलाली गांव (चरखी दादरी) (जन्म 20 नवंबर 1989) 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक, 2010 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीते हैं।
⦿ पहलवान गीता फौगाट –बलाली गांव (चरखी दादरी) (कामनवेल्थ गेम्स 2010 में गोल्ड मैडल)
⦿ विनेश फौगाट – कुश्ती खिलाड़ी (एशियन गेम्स 2018 में स्वर्ण), यह एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक व विश्व कुश्ती चैंपियनशिप जीतने वाली प्रथम भारतीय महिला रेसलर है।
⦿ मास्टर हकुम सिंह फौगाट – यह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री रह चुके है।
⦿ पहलवान लीला राम सांगवान (30 नवंबर 1930 – 11 अक्टूबर 2003) – लीला राम का जन्म चरखी दादरी जिले के मंडोला गांव में एक किसान परिवार में हुआ था। यह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे। इन्होने 1958 के राष्ट्रमंडल खेलों में हैवीवेट (100 किलोग्राम) वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। 1998 में लीला राम को खेलों में उनके योगदान के लिए पदम् श्री से सम्मानित किया गया।
Charkhi Dadri District Haryana GK Notes: Important Links
| Daily HR Current Affairs | Click Here |
| Haryana GK Quiz Test | Click Here |
| Download Computer Notes | Click Here |
