हरियाणा के मुख्यमंत्री | Chief Minister of Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Follow us on Instagram

Follow Us
  • अनु. 164:- मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा तथा मुख्यमंत्री की सलाह पर ही राज्यपाल अन्य मंत्रियों की नियुक्ति करेगा।

हरियाणा के व्यक्ति जो दुसरे राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके है

  • सुचेता कृपलानी – उत्तरप्रदेश की मुख्यमंत्री 1963 से 1967 तक। यह हरियाणा के अम्बाला जिले से थी।
  • सुषमा स्वराज – दिल्ली की मुख्यमंत्री 13 अक्टूबर 1998 से 3 दिसम्बर 1998 तक। ये हरियाणा के अम्बाला जिले से थी।
  • अरविन्द केजरीवाल – दिल्ली के मुख्यमंत्री पहली बार 28 दिसम्बर 2013 से 14 फ़रवरी 2014, दूसरी बार 14 फ़रवरी 2015 से 14 फ़रवरी 2020, तीसरी बार 16 फ़रवरी 2020 से 17 सितम्बर 2024 तक। ये हरियाणा के भिवानी जिले के सेवानी गाँव के निवासी है।
  • रेखा गुप्ता – रेखा गुप्ता वर्तमान में बीजेपी से दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त की गई है, यह हरियाणा के जींद जिले की रहनी वाली है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सूची

नामकार्यकाल
भगवत दयाल शर्मा01.11.1966 – 23.03.1967
राव बीरेन्द्र सिंह24.03.1967 – 20.11.1967
चौधरी बंसीलाल (2 बार)21.05.1968 – 30.11.1975
बनारसी दास गुप्त01.12.1975 – 30.04.1977
चौधरी देवीलाल21.06.1977 – 28.06.1979
चौधरी भजनलाल (2 बार)28.06.1979 – 04.06.1986
चौधरी बंसीलाल05.06.1986 – 20.06.1987
चौधरी देवीलाल20.06.1987 – 02.12.1989
ओम प्रकाश चौटाला02.12.1989 – 22.05.1990
बनारसी दास गुप्त23.05.1990 – 12.07.1990
ओम प्रकाश चौटाला12.07.1990 – 17.07.1990
हुकमसिंह17.07.1990 – 22.03.1991
ओम प्रकाश चौटाला22.03.1991 – 05.04.1991
भजन लाल23.06.1991 – 10.05.1996
बंसीलाल11.05.1996 – 21.07.1999
ओम प्रकाश चौटाला (2 बार)24.07.1999 – 05.03.2005
चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (2 बार)05.03.2005 – 25.10.2014
मनोहर लाल खट्टर (2 बार)27.10.2014 – 11.03.2024
नायब सिंह सैनी (2 बार)12.03.2024 से अब तक

खास बातें

  • हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री (केवल 143 दिन) भगवत दयाल शर्मा बेरी झज्जर से थे। भगवत दयाल शर्मा जी मध्य प्रदेश और ओडिशा के राज्यपाल भी रह चुके है। शर्मा जी की पत्नी के नाम से सावित्री पार्क भोपाल में स्थित है।
  • राव वीरेंद्र सिंह का जन्म नांगल पठानी (रेवाड़ी) में हुआ था। इनकी पार्टी का नाम विशाल हरियाणा पार्टी था। ये हरियाणा के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे जो मात्र 6 माह में चुनाव जीते थे। राव बिरेन्द्र सिंह की विशाल हरियाणा पार्टी 1978 में कांग्रेस में विलय हो गई। ये हरियाणा के पहले चयनित मुख्यमंत्री थे।
  • बाबू बनारसी दास गुप्ता का जन्म भिवानी में हुआ था। ये मुख्यमंत्री और एक सम्पादक भी थे। इनकी पत्रिका का नाम ‘हरियाणा केसरी’ और ‘कांग्रेस पत्रिका’ तथा ‘पंचायती राज क्यों और कैसे’ नामक पुस्तक भी लिखी थी। हरियाणा के एकमात्र व्यक्ति बनारसी दास गुप्ता जो हरियाणा के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके है। इनका जन्म मानहेरू (भिवानी) में हुआ था।

चौधरी बंसीलाल

  • चौधरी बंसीलाल का जन्म भिवानी के गोलागढ़ में 26 अगस्त 1927 को हुआ था। चौधरी बंसीलाल देश के रक्षा मंत्री (1975-77) और परिवहन मंत्री व रेल मंत्री (1984-85) भी रह चुके है। चौधरी बंसीलाल हरियाणा के प्रथम शिक्षा मंत्री भी रह चुके है।
  • बंसीलाल ने सर्वप्रथम पूरे हरियाणा में बिजली पहुचाने का काम 29 नवम्बर 1970 को किया था। ये हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रह चुके है। भजनलाल के बाद ये सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे है। 1991 में गठित हरियाणा विकास पार्टी 2004 में कांग्रेस में विलय हो गई। इन्होने 1 जुलाई 1996 से 1 अप्रैल 1998 तक शराब बंदी की थी।
  • चौधरी बंसीलाल पहली बार मुख्यमंत्री 1968 में बने थे। इन्होने दूसरी राजकीय भाषा के रूप में तमिल भाषा को दर्ज किया था। हरियाणा के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड अपने नाम रखते है। चौधरी बंसीलाल ने 1991 में अपनी स्वयं की पार्टी ‘विकास हरियाणा पार्टी’ का गठन किया और पहली बार विकास हरियाणा पार्टी की सरकार 1996 में आई। चौधरी बंसीलाल का देहांत 28 मार्च 2006 को हुआ था। बंसीलाल खेल स्टेडियम लाहती रोहतक में है। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी में 2014 में स्थापित हुआ था।

चौधरी देवीलाल सिहाग

  • देवीलाल के पिता का नाम लेखाराम था। देवीलाल का जन्म सिरसा जिले के तेजाखेड़ा गाँव में 25 सितंबर 1914 को हुआ था। देवीलाल का विवाह 1926 में हरखी देवी साथ हुआ। उनकी कुल 5 संताने हुई, जिनमें 4 पुत्र तथा 1 पुत्री थी। उनके चार पुत्रों के नाम है ओमप्रकाश चौटाला, प्रताप चौटाला और रणजीत सिंह तथा जगदीश चौटाला है।
  • देवीलाल पहली बार भट्टू से सन 1952 में विधायक बने थे। ताऊ देवीलाल ने अपनी स्वयं की पार्टी 1996 में इंडियन नेशनल लोकदल के नाम से गठित की और ताऊ देवीलाल को 1998 में राज्यसभा सदस्य नियुक्त किया गया। 6 अप्रैल 2001 को ताऊ देवीलाल का देहांत हो गया। संघर्ष घाट (नई दिल्ली) इनका समाधि स्थल है।
  • चौधरी देवी लाल हर्बल पार्क चुहड़पुर यमुनानगर में 2001 में स्थापित हुआ था। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय 2003 में सिरसा स्थापित हुआ है। चौधरी देवी लाल खेल स्टेडियम पंचकूला और गुरुग्राम में है। हरियाणा में कृषि के क्षेत्र में सबसे बड़ा पुरस्कार “चौधरी देवीलाल” पुरस्कार है। 25 सितम्बर को हरियाणा सम्मान दिवस मनाया जाता है।
  • ताऊ देवीलाल हरियाणा के 2 बार (जनता पार्टी से 1977-79 और जनता दल से 1987-89) मुख्यमंत्री और 1989 से 1991 तक देश के 2 बार लगातार उपप्रधानमंत्री (6ठे नंबर के) भी रहे है। देवीलाल ने 1987 में 100 रुपये पेंशन योजना और 1988 में किसानों का कर्ज माफ़ किया था।
  • हरियाणा के सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले ओमप्रकाश चौटाला है। ओमप्रकाश चौटाला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ 5 बार ली है। हरियाणा में सबसे कम कार्यकाल 5 दिनों तक रहे है।
  • हरियाणा के सबसे अधिक समय तक लगातार पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा है। यह स्वतंत्र भारत में जन्मे (15 सितम्बर 1947) हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री थे। इन्होने 2010 में हरियाणा की दूसरी राजकीय भाषा के रूप में पंजाबी भाषा को दर्ज किया।
  • मनोहर लाल खट्टर का जन्म 5 मई 1954 निदाना (रोहतक) में हुआ था। जो गणतंत्र भारत में जन्मे हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री है। मनोहर लाल को हरियाणा का काका और हेडमास्टर भी कहते है।

श्री नायब सिंह सैनी

  • नायब सिंह सैनी का जन्म अम्बाला के मिर्जापुर माजरा गाँव में 25 जनवरी 1970 को हुआ। इनका निर्वाचन क्षेत्र लाडवा (कुरुक्षेत्र) है। मुख्यमंत्री बनने से पहले यह बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष थे और 2019 से 24 तक यह कुरुक्षेत्र लोकसभा से सदस्य थे। 2014 में नायब सिंह सैनी जी ने नारायणगढ़ से विधानसभा चुनाव जीता था। सैनी जी चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से लॉ की डिग्री की है।

हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री

  1. चाँद राम – मार्च 1967 से नवम्बर 1967 तक उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे। इनके समय राव विरेन्द्र सिंह मुख्यमंत्री थे। चाँद राम हरियाणा के झज्जर जिले से थे।
  2. मंगल सेन – 1977 से 1979 तक उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे। इनके समय चौधरी देवीलाल मुख्यमंत्री थे।
  3. बनारसी दास गुप्त – 1987 से 1989 तक उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे। इनके समय चौधरी देवीलाल मुख्यमंत्री थे।
  4. हुकम सिंह – इनके समय हरियाणा के मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला थे।
  5. चन्द्र मोहन – 2005 से 2008 तक उप-मुख्यमंत्री के पद पर रहे थे। इनके समय भूपेन्द्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे। यह हरियाणा के कालका पंचकूला जिले से है।
  6. दुष्यंत चौटाला – 27 अक्टूबर 2019 से 11 मार्च 2024 तक।

Leave a Comment