Faridabad District Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Faridabad District Haryana GK Notes

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के फरीदाबाद (Faridabad District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। फरीदाबाद का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।

फरीदाबाद जिला एक नजर में

⦿ जिले की स्थापना – 15 अगस्त 1979 (गुड़गांव से अलग करके)
⦿ स्थापना – 1607 में शेख फरीद ने
⦿ नामकरण – सुफी संत बाबा फरीद के नाम पर
⦿ प्राचीन नाम – फरीद नगरी
⦿ क्षेत्रफल – 742.3 वर्ग किलोमीटर (hssc 741)
⦿ उपनाम – औधोगिक नगरी, फरीद नगरी, फरीदाबाद NIT, बाटा नगरी
⦿ विधानसभा सीटें – पृथला, फरीदाबाद, फरीदाबाद NIT, तिगांव, बल्लभगढ़, बड़खल
⦿ उपतहसील – मोहना, तिगांव, धौज, दयालपुर, गौंची
⦿ तहसील – फरीदाबाद, बड़खल, बल्लभगढ़

⦿ नाहर सिंह महल – नाहर सिंह महल हरियाणा के फरीदाबाद जिले में बल्लभगढ़ में स्थित है। यह किला 1739 ईस्वी के आसपास जाट राजा नाहर सिंह के पूर्वजों द्वारा बनाया गया था, और जिसके बाद बल्लभगढ़ का नाम रखा गया था, हालांकि इसका पूर्ण निर्माण राजा नाहर सिंह के द्वारा 1850 में हुआ था, यह किला राजा नाहर सिंह पैलेस के रूप में भी जाना जाता है। यहाँ पर अजीत व बल्लू नामक दो दरवाजे भी हैं। 1996 से नवंबर के महीने में यहाँ पर वार्षिक कार्तिक सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

प्रमुख आकर्षक स्थल –

⦿ शहीदों का गाँव – तिगांव (फरीदाबाद)
⦿ अनंगपुर धाम – अनंगपुर गाँव (फरीदाबाद)
⦿ दादा कान्हा रावत का मेला – बहोत गाँव (फरीदाबाद)
⦿ सुरजकुंड का मेला – सूरजकुंड (फरीदाबाद), अनंगपाल तोमर ने इस झील का निर्माण करवाया था।
⦿ कालका का मेला – मोहना (फरीदाबाद)
⦿ शिव चौदस का मेला – फरीदाबाद
⦿ कार्तिक संस्कृति का मेला – बल्लभगढ, यह राजा नाहर सिंह पलेस में 1996 से हर वर्ष लगता है।
⦿ गोगापीर मेला – बहबलपुर (फरीदाबाद)
⦿ अरावती गोल्फ मैदान/कोर्स – फरीदाबाद
⦿ मेगपाई पर्यटन स्थल – फरीदाबाद
⦿ राजहंस होटल – फरीदाबाद
⦿ हरमिटेज होटल – फरीदाबाद
⦿ सनबर्ड होटल – फरीदाबाद
⦿ बड़खल झील – फरीदाबाद, 1947 में निर्माण हुआ, इसका क्षेत्रफल 206 एकड़ है।
⦿ धौज झील – फरीदाबाद
⦿ बड़वाड़ी झील/खुनी झील – फरीदाबाद
⦿ मयुर झील – अर्थ-चंद्राकर (यह सूरजकुंड के साथ मिली हुई है)
⦿ लेक व्यू पर्यटन स्थल – सूरजकुण्ड
⦿ राजा नाहर सिंह क्रिकेट स्टेडियम – फरीदाबाद (निर्माण -1981)
⦿ सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला – फरीदाबाद
⦿ सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला – फरीदाबाद
⦿ सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला – फरीदाबाद (2442 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर)
⦿ हरियाणा में बजरी का निर्माण सबसे ज्यादा – फरीदाबाद
⦿ हरियाणा का दुसरा मैट्रो का संचालन वाला जिला – फरीदाबाद
⦿ उत्तर भारत का सबसे बडा औधोगिक शहर – फरीदाबाद
⦿ एशिया का सबसे बडा निजी अस्पताल – अमृता अस्पताल
⦿ 1857 की क्रांति के फरीदाबाद के नेतृत्वकर्ता – धानू सिंह
⦿ 1857 की क्रांति के बल्लभगढ़ के नेतृत्वकर्ता – राजा नाहर सिंह
⦿ प्रदेश का पहला व सबसे बड़ा नगर निगम – फरीदाबाद (1994)
⦿ दिन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ – मनकपुर गाँव (फरीदाबाद)
⦿ ग्लैडियोलस फुल की पैदावार देश में सबसे ज्यादा – फरीदाबाद
⦿ अमर शहीदों का गांव – तिगांव (फरीदाबाद)
⦿ डॉ. अम्बेडकर स्किल डेवलपमेंट विश्वविद्यालय – फरीदाबाद
⦿ जगदीश चन्द्र बसु विज्ञान व तकनीकी विश्वविद्यालय – फरीदाबाद (स्थापना -1969)
⦿ मानव रचना अंतराष्ट्रीय विश्वविद्यालय – फरीदाबाद (स्थापना-1997)
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – मोदका, फरीदाबाद
⦿ AJNIFM – Arun Jetli National institute of Financial Management – अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान -(फरीदाबाद) 1993
⦿ राष्ट्रीय समन्वित पैस्ट मैनेजमेंट – 1988 फरीदाबाद
⦿ लिंग्या विश्वविद्यालय – फरीदाबाद (स्थापना 2009)
⦿ हरियाणा की सबसे बड़ी व पहली ITI – तिगांव में
⦿ बाटा जूता उद्योग – फरीदाबाद
⦿ राजदूत मोटर साईकिल उद्योग – फरीदाबाद
⦿ एस्कार्ट या पावर ट्रैक ट्रैक्टर उद्योग – फरीदाबाद
⦿ कृत्रिम अंग निर्माण या हड्डी की नक्काशी उद्योग – फरीदाबाद
⦿ यामाहा RTX 100 उद्योग – फरीदाबाद
⦿ गुड्इईयर टायर उद्योग – बल्लभगढ़
⦿ JCB उद्योग – फरीदाबाद
⦿ हींना मेंहदी उद्योग – फरीदाबाद
⦿ हल्के कृषि इंजीनियरिंग उद्योग – फरीदाबाद
⦿ रेफ्रिजरेटर या AC उद्योग – फरीदाबाद
⦿ चमड़ा उद्योग – फरीदाबाद
नोट- चमड़ा उधोग के लिए जींद, बहादुरगढ़ भी प्रसिद्ध है।
⦿ शेख फरीद का गुम्बद – फरीदाबाद

महान व्यक्तित्व:-

⦿ अभिनव लोहान – गोल्फ खिलाड़ी
⦿ मोहित शर्मा – क्रिकेटर
⦿ चेतन शर्मा – क्रिकेटर
⦿ राहुल तेवतिया – क्रिकेटर
⦿ अजय रात्रा – क्रिकेटर
⦿ सोनू निगम – गायक, पहला भजन ‘पूत के पाँव पालने में’ और पहला अल्बम ‘वेबफा सनम’ था।
⦿ ऋचा शर्मा – फरीदाबाद (बॉलीवुड सिंगर)
⦿ तुलिका गांगुली – सिंगर और रियलिटी शो
⦿ हिमानी कपूर – सिंगर
⦿ अणिमा सिन्हा – ताजपुर गांव (फरीदाबाद), यह भारत की पहली दिव्यांग पर्वतारोही महिला है।
⦿ अनीसा सैय्यद – निशानेबाज
⦿ सिंहराज अधाना – पैरा ओलम्पियन शूटर
⦿ सूरदास – सीही गांव (फरीदाबाद), सूरदास मुगल शासक अकबर के समकालीन थे। यह ब्रज भाषा के कवि हुए थे संगीत की शिक्षा संत हरिदास से और दर्शन शास्त्र की शिक्षा संत वल्लभाचार्य से ली थी। प्रसिद्ध रचनाएं: ब्यालो, साहित्य लहरी, सूरसावली और सूरसागर आदि।

Daily HR Current AffairsClick Here
Haryana GK Quiz TestClick Here
Download Computer NotesClick Here

Leave a Comment