February 2026 Haryana Current Affairs

By Reacher

Published on:

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के किस जिले में देश की सबसे ऊंची इमारत बनाई जाएगी?
गुरुग्राम

हरियाणा में अगले साल कितने नए महिला पुलिस थाने खुलेंगे?
7

16वीं अखिल भारतीय पुलिस कमांडो प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा के किस शहर में किया गया?
मानेसर

हरियाणा में फरवरी 2026 तक औसतन भू-जल स्तर कितने मीटर तक पहुंच गया है?
23.02

सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी ने कहां से की?
अजमेर

हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2024 के लिए किन्हें सम्मानित किया गया?
डा. दीपक थंकप्पन नायर और डा. अनिबान बासू

हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2023 के लिए किसे सम्मानित किया गया?
डा. सुदेश कौर खंडूजा

हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2022 के लिए किन्हें सम्मानित किया गया?
डा. अरविन्द कुमार और डा. राजकुमार

हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2024 के लिए किन्हें सम्मानित किया गया?
डा. जोगेन्द्र सिंह और डा. स्वाति सिंह

हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2023 के लिए किन्हें सम्मानित किया गया?
डा. परमवीर सिंह और डा. चिराग जैन

हरियाणा युवा विज्ञान रत्न पुरस्कार में वर्ष 2022 के लिए किन्हें सम्मानित किया गया?
डा. विनीत विशिष्ट और डा. विकास

किस हरियाणवी ने एमटी-700 वर्ल्ड टेनिस मास्टर्स टूर का खिताब जीता है?
योगेश कोहली

हरियाणा के किस जिले में 23 से 27 फरवरी तक सांग महोत्सव 2026 किया गया?
कुरुक्षेत्र

19वीं जूनियर और 37वीं सीनियर हरियाणा महिला हॉकी चैंपियनशिप का खिताब किस जिले ने जीता?
हिसार

हरियाणा के किस जिले में स्थित बाबा मस्तनाथ महाराज मठ में 3 दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन किया गया?
रोहतक

हरियाणा के किस जिले से संचालित भारतीय सेना की वेस्टर्न कमांड के खड़गा कोर ने 23 फरवरी 2026 को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘एक्स खड़गा शक्ति 2026’ में भाग लिया?
अम्बाला

हरियाणा महिला हॉकी की 12वीं सब जूनियर का खिताब किस जिले ने जीता?
हिसार

देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन किस रूट पर चलेगी?
जींद-सोनीपत

हरियाणा का पहला सशस्त्र बल तैयारी प्रशिक्षण संस्थान किस जिले में शुरू होगा?
चरखी दादरी

किस फिल्म फेस्टिवल में सुपवा की शॉर्ट फिल्म ‘सृजन’ को स्पेशल ज्यूरी मेंशन अवॉर्ड सम्मानित किया गया?
जयपुर फिल्म फेस्टिवल

13वीं इंडियन ओपन रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में 35 किलोमीटर रेस वॉक में किस हरियाणवी ने रजत पदक जीता?
संदीप कुमार

भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित चौथी नेशनल इलेक्ट्रिकल सेफ्टी प्रतिस्पर्धा 2025 में हरियाणा की किस कंपनी को गोल्ड अवॉर्ड से नवाजा गया है?
जिंदल स्टेनलेस

बिजली क्षेत्र की राष्ट्रीय नियामक रैंकिंग में हरियाणा को देश में कौन सा स्थान मिला है?
8वां

हरियाणा में फरवरी 2026 तक कितने गांवों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है?
6,019

हरियाणा के किस जिले के मेजर अनिरुद्ध यादव ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया?
महेंद्रगढ़

हरियाणा सरकार ने हरियाणा हाउसिंग बोर्ड को भंग कर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में विलय को मंजूरी कब प्रदान की?
20 फरवरी 2026

हरियाणा के किन 2 जिलों में एआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे?
पंचकुला और गुरुग्राम

CCTNS 2025 में हरियाणा पुलिस ने कितने प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है?
100%

हरियाणा के किस जिले में मुख्यमंत्री ने आभासी फायरिंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया है?
पंचकुला

एशियन इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा की पूजा ने कौन सा पदक जीता?
रजत पदक

39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेला में कला रत्न श्रेणी में किस राज्य के प्रसिद्ध शिल्पकार दामोदर फतेह सिंह को सम्मानित किया गया?
ओडिशा

हरियाणा के किस जिले की मुक्केबाज मंजू रानी ने बॉक्सम एलीट 2026 में स्वर्ण पदक जीता?
रोहतक

39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का आयोजन कहां किया गया?
फरीदाबाद

सीनियर रेसलिंग फेडरेशन कप 2026 में कौन सा राज्य ओवर ऑल चैंपियन बना?
हरियाणा

किसानों के कर्ज मामले में हरियाणा का देश में कौन सा स्थान है?
चौथा

हरियाणा कोर्फबॉल एसोसिएशन का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
देवेंद्र अत्री

किसने हरियाणा में कोर्फबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा कोर्फबॉल एसोसिएशन को आधिकारिक मान्यता दी है?
हरियाणा ओलंपिक संघ

फरवरी 2026 में हरियाणा के किस विश्वविद्यालय में विज्ञान के क्षेत्र में देश के 4 वैज्ञानिकों को गोयल पुरस्कार देने की घोषणा की?
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

वर्ष 2026 में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान’ कब से कब तक चलाया गया?
30 जनवरी से 13 फरवरी

हरियाणा के किस गुरुकुल में ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश ताम्रपत्र के रूप में मौजूद है?
झज्जर गुरुकुल

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा के शूटर अनीश भनवाल ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में कौन सा पदक जीता?
कांस्य पदक

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने हरियाणा के किस विश्वविद्यालय को खाद्य प्रसंस्करण इनक्यूबेशन सेंटर की मंजूरी प्रदान की है?
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने 11 फरवरी 2026 को राज्य के कितने जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) का वर्चुअल उद्घाटन किया?
17

रेवाड़ी की चहक यादव ने एशियन राइफल/शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ महिला वर्ग में कौन सा पदक जीता?
रजत पदक

हरियाणा के किस विश्वविद्यालय ने हवा में अमोनिया गैस की मात्रा का पता लगाने वाली चिप डिजाइन की है?
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

हरियाणा की किस स्टार्टअप कंपनी ने भारत का पहला हाइड्रोजन-संचालित कृषि ड्रोन विकसित किया है?
WOW Go Green

हरियाणा के किस जिले में स्थित उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान में अन्न कृषि दर्शन एक्सपो 2026 का आयोजन किया गया?
हिसार

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में हरियाणा की आकृति दहिया ने कौन सा पदक जीता?
रजत पदक

देश की पहली ‘झूला सेफ्टी पॉलिसी’ बनाने की घोषणा किस राज्य ने की है?
हरियाणा

यूएलबी स्तर पर सभी जिला मुख्यालयों में जीआईएस लैब स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है?
हरियाणा

फरवरी 2026 तक हरियाणा में लगभग कितने मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं?
9,100

डॉ. अमित आर्य को किसके द्वारा हरियाणा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है?
जस्टिस सूर्यकांत सिंह

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा की मनु भाकर ने 25 मीटर पिस्टल में कौन सा पदक जीता?
रजत पदक

देश का पहला ग्लोबल फुटवियर ट्रेड सेंटर हरियाणा में कहां बनेगा?
बहादुरगढ़

हरियाणा के किस जिले में स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री कप का शुभारंभ किया गया?
गुरुग्राम

हरियाणा के किस जिले में आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) का मुख्यालय बनाया जाएगा?
पंचकुला

41वीं राज्य स्तरीय पशुसंपदा प्रदर्शनी में किस भैंस ने मिल्क ब्यूटी और ब्रीड चैंपियन दोनों खिताब जीते?
राधा

हरियाणा के किस शहर को उत्तर भारत की ‘सिलिकॉन वैली’ के रूप में विकसित किया जाएगा?
पंचकुला

72वीं सीनियर महिला नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में हरियाणा की महिला टीम ने कौन सा पदक जीता?
स्वर्ण पदक

हरियाणा के किस पहलवान ने अपने दांतों के सहारे लगभग 10 टन वजनी स्कूल बस को खींचकर एसीई बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया?
बिजेंद्र सिंह

पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप 2026 में हरियाणा की पुरुष टीम ने कौन सा पदक जीता?
कांस्य पदक

41वीं राज्यस्तरीय पशुधन प्रदर्शनी हरियाणा के किस जिले में आयोजित की गई?
कुरुक्षेत्र

स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हरियाणा के किस विश्वविद्यालय में किया गया?
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय

किस हरियाणवी ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को 38 सेकंड में फ्रेंच भाषा में सुनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करवाया है?
तजाईना बजाज

हरियाणा में अब दुकानों व वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वालों को कितने घंटे काम करना होगा?
10 घंटे

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में किस हरियाणवी ने 37 रन बनाए और 2 विकेट लिए?
कनिष्क चौहान

Leave a Comment