स्वास्थ्य परिषदों को एक पोर्टल पर लाने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बन गया है?
हरियाणा
हरियाणा में वर्ष 2026 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया गया?
25 जनवरी
किस हरियाणवी ने गणतंत्र दिवस परेड में दूसरी बार तटरक्षक दल की कमान संभाली?
हार्दिक यादव
हरियाणा के किस जिले की तीन सगी बहनों ने नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 में रजत पदक जीता?
गुरुग्राम
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनवरी 2026 में अपना कौन सा जन्म दिवस मनाया?
56वां
भारत निर्वाचन आयोग ने कब से कब तक आईआईसीडीईएम 2026 की मेजबानी की?
21 से 23 जनवरी
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में स्पीड स्केटिंग की 500 मीटर पुरुष दौड़ में हरियाणा के सचिन सिंह ने कौन सा पदक जीता?
स्वर्ण पदक
हरियाणा के किस नेशनल पार्क में प्रदेश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पावर्ड वन निगरानी सिस्टम स्थापित किया जाएगा?
कलेसर नेशनल पार्क
अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह कहां आयोजित किया गया?
आदि बद्री
हरियाणा विधान सभा में दो दिवसीय ‘हरियाणा युवा संवाद’ के दूसरे संस्करण का शुभारंभ किसने किया?
हरविंद्र कल्याण
प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के किस जिले से असम के कामाख्या तक अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया?
रोहतक
सेना में सेवा उपरांत अग्निवीरों को रोजगार का सुरक्षा कवच देने वाला हरियाणा देश का कौन सा राज्य बन गया है?
पहला
सांसद नवीन जिंदल की पहल के तहत किस राज्य में स्थित कांगला फोर्ट में देश का 200वां विशाल तिरंगा फहराया गया?
मणिपुर
कौन हरियाणवी पर्वतारोही यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलनुस पर 24 घंटे तक रुकने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही बन गए हैं?
रोहतास बिश्नोई
हरियाणा के किस में 10 एकड़ में ग्लोबल टेक्सटाइल एक्सपोर्ट हब बनेगा?
पानीपत
किस हरियाणवी मुक्केबाज को एशियाई मुक्केबाजी परिषद में सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया?
विजेंदर सिंह
78वें सेना दिवस पर हरियाणा के किस जवान को सेना मेडल से सम्मानित किया गया?
लांस नायक प्रदीप नैन
प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता में हरियाणा देश में किस स्थान पर है?
तीसरे
हरियाणा के किस जिले में प्रदूषण कम करने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए ईको-वन परियोजना शुरू की गई है?
फरीदाबाद
हाल ही में किस भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ने संन्यास लिया है?
साइना नेहवाल
देश का पहला ऐसा विश्वविद्यालय कौन सा है जिसके पास अपने सात सामुदायिक रेडियो स्टेशन हैं?
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
हरियाणा के किस जिले में स्थित वेटनरी प्रशिक्षण संस्थान को ए प्लस ग्रेड मिला है?
हिसार
हरियाणा में किन जिलों में स्वाइन फ्लू और बर्ड फ्लू जैसी बीमारियों के सैंपल जांच के लिए अत्याधुनिक लैब बनाई जाएगी?
सोनीपत और पंचकुला
कामेश्वर धाम हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
हिसार
हरियाणा के किस जिले में आधुनिक किन्नू जूस प्रोसेसिंग प्लांट बनाया जाएगा?
सिरसा
चौथा आलू एक्सपो हरियाणा के किस जिले में आयोजित किया गया?
करनाल
हरियाणा के किस संस्थान को खेल प्रबंधन के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ सरकारी प्रबंधन संस्थान से सम्मानित किया गया है?
आईआईएम रोहतक
हरियाणा पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के सहयोग से कौन सा एप लांच किया है?
संजया एप
किस हरियाणवी व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है?
राकेश अग्रवाल
हरियाणा कैडर के कौन से IPS अधिकारी ITBP के नए महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं?
शत्रुजीत सिंह कपूर
हरियाणा सरकार ने EWS की वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर अब कितनी कर दी है?
8 लाख
हरियाणा के किस जिले में स्थित एनडीआरआई ने गाय की एक नई नस्ल ‘करण फ्राइज’ विकसित की है?
करनाल
किस हरियाणवी महिला हॉकी खिलाड़ी को हीरो हॉकी इंडिया लीग 2025-26 में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया?
नवनीत कौर
मधुमक्खी पालन नीति को अपनाने वाला देश का पहला राज्य कौन सा बना है?
हरियाणा
किस मंत्रालय ने महिलाओं और बच्चों से जुड़ी योजनाओं के लिए ‘पंखुड़ी’ डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया?
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
हरियाणा में हाल ही में, किसे भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया है?
शहद
उद्यम की स्थापना के लिए सरकार कितने रुपए तक की सब्सिडी देती है?
10 लाख
वर्ष 2025 में साइबर धोखाधड़ी से प्राप्त धन को सुरक्षित करने में हरियाणा पुलिस ने देश में कौन सा स्थान प्राप्त किया है?
पहला
9वीं एलीट महिला सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में मीनाक्षी हुड्डा ने कौन सा पदक जीता?
स्वर्ण पदक
किस हरियाणवी ने 9:40 घंटे में अरब सागर में चैनल पार कर रिकॉर्ड बनाया?
मंजीत कादियान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के किस शहर में एनएसजी के राष्ट्रीय आईईडी डेटा प्रबंधन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया?
मानेसर
हरियाणा सरकार ने लंबित म्यूटेशन निपटाने के लिए किस अभियान की शुरुआत की?
जलसा-ए-आम
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने डेटा-आधारित निर्णय समर्थन प्रणाली के किस पोर्टल की शुरुआत की?
नीव
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में हरियाणा की महिला टीम ने सेपक टकरा खेल में कौन सा पदक जीता?
स्वर्ण पदक
हरियाणा स्टेट लेवल एनवायरमेंट इम्पैक्ट असेस्मेंट अथॉरिटी का चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
अंकुर गुप्ता
8 जनवरी 2026 को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में किन दो नए अतिरिक्त जजों ने शपथ ग्रहण की?
जस्टिस रमेश चंद्र डिमरी और जस्टिस नीरजा कुलवंत कलसन
हरियाणा के किस शहर में 10 हजार एकड़ में सैटेलाइट सिटी बसाई जाएगी?
खरखौदा
सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने 9-10 जनवरी 2026 को हरियाणा के किन दो जिलों में एसडीजेएम न्यायालय का उद्घाटन किया?
हिसार और हांसी
केंद्र सरकार ने हरियाणा के किन दो जिलों में एआई के एक्सीलेंट सेंटर बनाने को मंजूरी प्रदान की है?
गुरुग्राम और पंचकुला
देश के भूमि-आबद्ध राज्यों में हरियाणा मछली उत्पादन में किस स्थान पर है?
दूसरे
हरियाणा के किस विश्वविद्यालय में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का दो दिवसीय 49वां सम्मेलन आयोजित किया गया?
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) द्वारा जारी ICJS 2.0 राष्ट्रीय रैंकिंग में हरियाणा पुलिस ने देश में कौन सा स्थान मिला?
दूसरा
प्रो कुश्ती लीग में खरीदी जाने वाली भारत की सबसे महंगी रेसलर कौन बनी है?
अंतिम पंघाल
किस हरियाणवी पर्वतारोही ने 30 दिसंबर 2025 को विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर भीषण ठंड और -40 डिग्री तापमान में भारतीय तिरंगा फहराया?
नरेंद्र कुमार
हरियाणा में वर्ष 2025 में लिंगानुपात कितना रहा?
923
हरियाणा सरकार ने सरकारी पत्राचार एवं आधिकारिक कार्यों में किन शब्दों का प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं?
हरिजन और गिरिजन
हरियाणा सरकार ने जनवरी 2026 में कितनी नई नगर पालिका बनाई है?
तीन
हरियाणा के किस विश्वविद्यालय ने अपने भवनों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया है?
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी
हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों के 10वीं-12वीं में कितने % अंक लाने पर उनकी मां को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ देने की घोषणा की है?
80%
9वीं एलीट महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतकर 10 सीनियर राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर कौन बनी है?
पूजा रानी बोहरा
हरियाणा में सरकारी अस्पतालों की आंतरिक सेवाओं को सुव्यवस्थित बनाने के लिए किस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है?
नेस जेन-ई हॉस्पिटल पोर्टल
हरियाणा की पहला ‘हॉस्पिटल ऑन व्हील्स’ किस जिले में शुरू किया गया है?
फरीदाबाद
63 एकड़ भूमि में बनने वाला एचएयू का पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र हरियाणा के किस जिले के गोकुलपुरा में शुरू होगा?
भिवानी
केंद्र सरकार ने किसानों की यूनिक आईडी बनाने के लिए कौन सा पोर्टल लांच किया है?
एग्री स्टैक पोर्टल
देश का पहला आद्य महालक्ष्मी मंदिर हरियाणा में कहां बनाया जा रहा है?
अग्रोहा
हरियाणा पुलिस के नए डीजीपी कौन नियुक्त किए गए हैं?
अजय सिंघल
