Jind District Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Jind District Haryana GK Notes

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के जींद (Jind District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। जींद का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।

जींद जिला एक नजर में

⦿ जिले की स्थापना – 01 नवम्बर 1966
⦿ शहर की स्थापना – पांडुओं द्वारा जयंती देवी का मंदिर बनाकर की गई थी
⦿ प्राचीन नाम – जयंती नगरी
⦿ क्षेत्रफल – 2702 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – हरियाणा का हृदय, दूध नगरी, हरियाणा की राजनैतिक राजधानी
⦿ विधान सभा क्षेत्र – जींद, नरवाना, जुलाना, उचाना, सफीदों
⦿ तहसील – जींद, जुलाना, उचाना, सफीदों, नरवाना, अलेवा
⦿ उपतहसील – पिल्लूखेड़ा

इतिहास

गजपत सिंह ने जींद और सफीदों सहित देश के एक बड़े हिस्से पर कब्जा किया था। उन्होंने जींद को मुख्यालय बनाया और वहां 1775 में एक बड़ा किला बनवाया। 1772 में सम्राट शाह आलम ने गजपत सिंह को राजा का खिताब प्रदान किया। राजा गजपत सिंह का 1786 में निधन हो गया और उनके पुत्र भाग सिंह ने एक कठिन समय में सफलता हासिल की थी। 1966 में पंजाब के पुनर्गठन के दौरान, संगरूर जिले का विभाजन हुआ और जींद व नरवाना तहसीलों को हरियाणा में आवंटित किया गया। जींद तहसील को 1967 में जींद और सफीदों तहसीलों में विभाजित किया गया था। सफीदों (सर्पदमन) महाभारत युग में इसे सर्पदमन के नाम से जाना जाता था। किंवदंती के अनुसार जनमेजय ने अपने पिता परीक्षित की (सांप काटने से हुई) मृत्यु का बदला लेने के लिए यहाँ सर्पदमन यज्ञ किया था।

जिले के अन्य मुख्य बिंदु:

⦿ प्राचीन टीला करसोली – जींद
⦿ हजरत गाबी साहिब की दरगाह – नरवाना
⦿ जींद के विद्रोह (1814) का नेतृत्व – प्रताप सिंह ने
⦿ जयंती पुरातत्व संग्रहालय – जींद (28 जुलाई 2007)
⦿ बुलबुल झील – जींद
⦿ रानी तालाब – जींद
⦿ हरियाल – नरवाना
⦿ भूतेश्वर मंदिर – जींद
⦿ अर्जुन स्टेडियम – जींद
⦿ एकलव्य स्टेडियम – जींद
⦿ अश्विनी कुमार तीर्थ – आसन गांव में (जींद)
⦿ वराह तीर्थ- जींद
⦿ यक्षिणी तीर्थ – जींद
⦿ पुष्कर तीर्थ – जींद
⦿ हटकेश्वर तीर्थ- जींद
⦿ जामनी तीर्थ – जामनी गांव (जींद)
⦿ पाण्डू-पिंडारा तीर्थ – जींद
⦿ बिलसर का मेला – जींद
⦿ सच्चा सौदा मेला – जींद
⦿ रामराय हद का मेला – रामराय (जींद)
⦿ नागक्षेत्र धार्मिक मेला – सफीदों (जींद)
⦿ मल्लिनाथ पशु मेला – जींद
⦿ जींद जिले के साथ सर्वाधिक 8 (हांसी भी लगता है अब) जिलों की सीमाएं लगती है। नोट:- जींद की सीमा पंजाब के संगरूर जिले से लगती है।
⦿ बीरबारा संरक्षित वन्यजीव क्षेत्र – जींद (2007)
⦿ धमतान साहिब गुरुद्वारा – गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित है।
⦿ सिंहपुरा साहिब गुरुद्वारा – सिंहपुरा (जींद), गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित है।
⦿ मंजी साहिब गुरुद्वारा – यह गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित है।
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – खुगां कोठी (जींद)
⦿ रणबीर सिंह विश्वविद्यालय / CRSU – 2014
⦿ ईक्कस तीर्थ – जींद
⦿ सबसे कम झाड़ियो वाला जिला – जींद
⦿ सबसे कम पक्की सड़क वाला जिला – जींद
⦿ प्रदेश का प्रथम ग्राम सचिवालय – हैबतपुर गांव (जींद)

व्यक्तित्व:-

⦿ कविता दलाल – मालवी गांव (जींद), भारत की पहली WWE महिला रेसलर और इन्हें ग्रेट खली द्वारा इन्हें ‘हार्ड लेडी’ नाम दिया गया है।
⦿ कुश्ती खिलाड़ी अंशु मलिक – निडाणी गांव (जींद)
⦿ एथलीट (धावक) मंजीत चहल – उचाणा गांव (जींद), एशियन गेम्स 2018 में 800 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता था।
⦿ यजुवेंद्र चहल – हरियाणा से एकमात्र खिलाड़ी जिन्होंने 2 खेलों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया – शतरंज व क्रिकेट
⦿ सुनील जागलान – सेल्फी विद डॉटर की शुरुआत (बीबीपुर गांव, जींद)
⦿ पंडित अमीलाल – महात्मा गांधी के सेवक
⦿ क्रिकेट खिलाड़ी राजेन्द्र गोयल – नरवाना (जींद)
⦿ अभिनेता सीताराम पांचाल – नरवाना (जींद)
⦿ रेसलर सुमन कुण्डू – कालवा गांव (जींद), इन्होने कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में कांस्य पदक था।
⦿ बीरेंद्र सिंह – डुमरखा गांव, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ (बागर के शेर के नाम से प्रसिद्ध)
⦿ गायक महाबीर गुड्डू – (जींद), हरियाणा में महाबीर को बम लहरी भी कहा जाता है। इन्हें वर्ष 2024 में पदम् श्री से नवाजा था।
⦿ ओम प्रकाश – बास्केटबाल (जींद)
⦿ गजपत सिंह – जींद रियासत के संस्थापक (1763)

Daily HR Current AffairsClick Here
Haryana GK Quiz TestClick Here
Download Computer NotesClick Here

Leave a Comment