March 2026 Haryana Current Affairs

By Reacher

Published on:

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा का पहला वन्यजीव निगरानी और अनुसंधान केंद्र कहां स्थापित किया जाएगा?
धौज

कौन हरियाणवी 48 किग्रा में वर्ल्ड नंबर-1 बॉक्सर बनने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी है?
मीनाक्षी हुड्डा

हरियाणा के किस जिले में एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब बनाई जाएगी?
पंचकुला

हरियाणा के किस जिले की तीरंदाज रिद्धि ने एशिया कप में रजत और कांस्य पदक जीता?
करनाल

आईपीएल के 19वें सीजन में हरियाणा के कितने खिलाड़ी चुने गए हैं?
9

हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने किस राज्य के साथ ऑटो अपील सिस्टम के अपनाने को समझौता ज्ञापन किया है?
त्रिपुरा

हरियाणा के किस जिले में पहले ‘सेफ स्कूल जोन’ की शुरुआत की गई?
गुरुग्राम

हरियाणा के किस विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 301-350 रैंकिंग में कृषि और वानिकी में देश में दूसरा स्थान हासिल किया है?
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

हरियाणा की पहली नेशनल फुटबॉल रेफरी कौन बनी है?
सपना

हरियाणा में अब कितने साल से कम आयु के बच्चों को पहली कक्षा में दाखिला नहीं मिलेगा?
6 साल

8वें हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड्स 2025 में कौन हरियाणवी ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’ चुनी गई है?
नवनीत कौर

8वें हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड्स 2025 में हरियाणा के किस जिले के सुमित को ‘अजीत पाल सिंह अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया?
सोनीपत

किस हरियाणवी को 8वें हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड्स 2025 में ‘परगट सिंह अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया?
संजय

किस हरियाणवी को 8वें हॉकी इंडिया एनुअल अवॉर्ड्स 2025 में ‘असुंता लाकड़ा अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया?
साक्षी राणा

हरियाणा में टीबी मरीजों की रीयल-टाइम निगरानी के लिए कौन सा आधिकारिक टीबी पोर्टल लांच किया गया है?
https://tbmukatharyana.org.in

हरियाणा में मार्च 2026 तक कितने बिजली उपभोक्ता हैं?
83,79,739

हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 8वें संस्करण का आयोजन कहां किया गया?
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय

हरियाणा सरकार ने किस जिले में स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है?
फरीदाबाद

हरियाणा के सीएम ने किस जिले के गोकुलपुरा में बने पोषक अनाज अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया?
भिवानी

हरियाणा में किसने ‘अभेद्य’ नामक मोबाइल फोन ऐप लॉन्च किया है?
हरियाणा पुलिस

हरियाणा में कहां देश का पहला LPG एटीएम लॉन्च किया गया?
गुरुग्राम

7वां अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2026 का आयोजन किस देश में किया जाएगा?
जापान

24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा कितने पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बना?
95

हरियाणा में कहां पर वार्षिक चैत्र चौदस मेला 2026 का आयोजन किया गया?
पिहोवा

देश की पहली मेगा ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना हरियाणा के किस जिले में स्थापित की जा रही है?
पानीपत

मध्य प्रदेश में आयोजित 5वें फेडरेशन कबड्डी कप में हरियाणा महिला टीम ने कौन सा पदक जीता?
रजत पदक

हरियाणा के किस जिले के किलोई गांव में कपिलेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध प्राचीन शिव मंदिर स्थित है?
रोहतक

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के कितने जिलों में ‘महिला रैपिडो सर्विस’ शुरू की है?
7

हरियाणा के किस जिले के संजय भाटिया 16 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए चुने गए?
पानीपत

हरियाणा के किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने सरसों की पहली हाइब्रिड किस्म आरएच 2101 विकसित की है?
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

हरियाणा के किस जिले के कर्मवीर सिंह बौंद्ध 16 मार्च 2026 को राज्यसभा के लिए चुने गए?
अम्बाला

8वें हरियाणा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म का खिताब किसे दिया गया है?
बैंगन

हरियाणवी भाषा के लघुकथा संकलन ‘म्हारी माट्टी, म्हारे आखर’ के संपादक कौन हैं?
डॉ. सत्यवान सौरभ

हरियाणा की किस खिलाड़ी को BCCI ने जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला क्रिकेटर) से सम्मानित किया?
शेफाली वर्मा

स्वास्थ्य विभाग ने 2025 में हरियाणा की कितनी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया है?
2,157

विश्व ग्रां प्री पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में हरियाणा के एथलीटों ने कितने पदक जीते?
57

देश के किस राज्य में 14 व 15 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया?
राजस्थान

नीति आयोग द्वारा मार्च 2026 में जारी राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक 2026 में हरियाणा को कौन सा स्थान मिला है?
11वां

देश का पहला ड्रोन इमेजिंग सेंटर हरियाणा में कहां स्थित है?
करनाल

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
डॉ. पवन कुमार

हरियाणा के किस जिले में वसंत उत्सव 2026 का आयोजन किया गया?
पंचकुला

हरियाणा के किस विभाग ने ‘भू-मित्र’ नाम से वॉट्सएप आधारित चैटबॉट लॉन्च किया है?
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग

‘न्यू दिल्ली 2026 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री’ में हरियाणा के सुमित आंतिल ने पुरुष भाला फेंक में कौन सा पदक जीता?
स्वर्ण पदक

बॉलीवुड की हाल में रिलीज फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में किस हरियाणवी बहू ने अदाकारी की है?
भाषा सुंबली

हरियाणा के किस जिले के मातनहेल में राष्ट्रीय मिलिटरी स्कूल बनेगा?
झज्जर

फ्रांसीसी चैनल ARTE पर प्रसारित डॉक्यूमेंट्री ‘द गर्ल्स रिवेंज’ में हरियाणा के किस व्यक्ति द्वारा चलाए गए महिला सशक्तिकरण और कन्या भ्रूण हत्या विरोधी अभियानों को दिखाया गया है?
सुनील जागलान

तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं एग्री एक्सपो 2026 हरियाणा के किस जिले में आयोजित किया गया?
करनाल

किस हरियाणवी को फरवरी 2026 का ‘रेसलर ऑफ द मंथ’ (फ्रीस्टाइल कैटेगरी) चुना गया है?
सुजीत कलकल

99.93 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ भारत का दूसरा ‘पूर्ण साक्षर’ केंद्र शासित प्रदेश कौन सा बना है?
चंडीगढ़

कौन हरियाणवी खिलाड़ी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने आधिकारिक घरेलू वनडे टूर्नामेंट में दो बार दोहरा शतक लगाया है?
दीया यादव

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर किस जिले में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया?
सिरसा

हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष कौन बने हैं?
विमल गोस्वामी

ऐतिहासिक संगमेश्वर महादेव मंदिर किस जिले में स्थित है?
कुरुक्षेत्र

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में 8 मार्च 2026 तक महिला जजों की संख्या कितनी है?
18

हरियाणा के किस विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राम अवतार को सरसों फसल में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला है?
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

हरियाणा के किस विभाग द्वारा पांच दिवसीय रंगोत्सव 2026 आयोजित किया गया?
हरियाणा पर्यटन विभाग

हरियाणा बजट 2026-27 में किस जिले में ‘वेडिंग सिटी’ विकसित करने की घोषणा की गई है?
गुरुग्राम

हरियाणा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए कितने रुपए का बजट पेश किया गया?
2,23,658 करोड़ रुपए

हरियाणा के किस विश्वविद्यालय को मधुमक्खी पालन में इस्तेमाल ‘बी हाइव स्ट्रिप हैंगर कम स्पेसर’ के लिए भारत सरकार से पेटेंट मिला है?
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

फोर्ब्स वर्ल्ड बिलियनेयर्स 2026 की सूची के अनुसार, कौन हरियाणवी देश की सबसे अमीर महिला है?
सावित्री जिंदल

हरियाणा का सबसे बड़ा किसान कृषि विकास मेला किस जगह आयोजित किया गया?
लाडवा

नीति आयोग के निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में हरियाणा किस स्थान पर रहा है?
10वें

हरियाणा के गुरुग्राम की 3 बहनों प्रिया, गीता व ऋतु ने ताइक्वांडो की टीम कैटेगरी में कौन सा पदक जीता?
कांस्य पदक

हरियाणा में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए कहां से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई?
लाडवा

Leave a Comment