Palwal District Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के पलवल (Palwal District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। पलवल का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।

पलवल जिला एक नजर में

⦿ जिले की स्थापना – 13 अगस्त 2008 (फरीदाबाद से अलग करके)
⦿ नामकरण – पुलाम्बासुर राक्षस की राजधानी
⦿ प्राचीन नाम – अपलवा
⦿ क्षेत्रफल– 1359 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – सुगर सिटी, कॉटन सिटी
⦿ विधानसभा सीटें – पलवल, होडल, हथिन
⦿ उपतहसील – हसनपुर, बहीन
⦿ तहसील – पलवल, हथिन, होडल

इतिहास

पलवल शहर का इतिहास “पलवासुर” नामक राक्षस से जुड़ा है, जिसने पांडवों के समय में यहा शासन किया था। बलराम (भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई) ने पलवासुर का वध किया था। पलवल को ‘पालससुरु’ (पुलाम्बासुर) नाम से दानव का नाम मिला, जिसने पांडवों के काल के दौरान इस स्थान पर शासन किया था। बलराम (भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई) द्वारा पुलाम्बासुर की हत्या की गई थी। उनकी स्मृति में, हर साल “बलदेव छठ का मेला” पलवल में आयोजित किया जाता है। पलवल में बलराम को समर्पित एक मंदिर भी है।

ब्रिटिश काल के दौरान, पलवल पंजाब प्रांत का हिस्सा था और गुडगांव जिले का एक हिस्सा था। पलवल के कई लोगों ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ 1857 के विद्रोह में भाग लिया, हयात अली और खैरत अली सहित पलवल से 17 लोग शहीद हुए थे। उसके घर से गिरफ्तार होने के बाद हयात अली को दिल्ली ले जाया गया और फांसी दी गई। उसके परिवार के सभी पुरुष सदस्यों को फांसी लगाने का आदेश दिया गया था।

⦿ गाँधी संग्रहालय – गाँधी संग्रहालय, पलवल रेलवे स्टेशन के नज़दीक है। रोलेट एक्ट के खिलाफ पंजाब जाते हुए महात्मा गांधी को पलवल रेलवे स्टेशन पर 10 अप्रैल 1919 को गिरफ्तार किया गया था। उनकी इस याद को चिरस्थायी रखते हुए नेताजी सुभाष चंद बोस ने 2 अक्टूबर 1938 को गांधी संग्रहालय की नीव रखी थी। गांधी सेवाश्रम में वर्ष 1962 में गांधी प्रदर्शनी आयोजित की गई थी।

जिले के अन्य मुख्य बिंदु:

⦿ पंचवटी – अज्ञातवास के दौरान पांडवो ने यहा विश्राम किया।
⦿ सती का स्थान – होडल (पलवल)
⦿ पंचवटी मंदिर – पलवल (यहाँ द्रोपदी घाट भी है)
⦿ बलराम व दाऊ जी का मन्दिर – बंचारी गाँव (पलवल)
⦿ मटिया का किला – पलवल, यह शेरशाह सूरी के समय बना था।
⦿ होडल की सराय – होडल (पलवल)
⦿ किशोरी महल व बाराखम्बा छतरी – होडल (पलवल), बाराखम्बा छतरी का निर्माण किशोरी के पिता काशीराम ने करवाया था। और किशोरी स्मारक का निर्माण भरतपुर के जाट शासक सूरजमल द्वारा किया गया था।
⦿ डबचिक झील – होडल (1975)
⦿ विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय – दुधोला गाँव (2018), जापान के सहयोग से चलाया जा रहा है
⦿ पहला स्किल डेवलपमेंट स्कूल – पलवल
⦿ बाबा उपासनाथ जी का मंदिर – अलावलपुर गाव (पलवल)
⦿ फूलडोर का मेला – बंचारी गांव (पलवल)
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – गडपुरी गांव (पलवल)
⦿ डबचिक झील/रिसोर्ट – होडल (पलवल)
⦿ प्राचीन गुम्बद – पलवल

महान व्यक्तित्व:-

⦿ लाला मुरलीधर – जन्म पलवल, यह एक स्वतंत्रता सेनानी थे और प्रथम पुरुष से जेल सलाग्राही थे हरियाणा के अम्बाला में क्रांग्रेस (1886) की पहली शाखा राय बहादुर की उपाधी और 1904 केसर-ए-हिंद की उपाधी से सम्मानित किया गया था। लाला जी को 1893 में जलियावाला बाग हत्या कांड 1919 के कारण लाला जी ने यह उपाधियाँ वापिस लौटा दी थी। लाला जी को हरियाणा और पंजाब ग्रैंड ओल्ड मैन के नाम से जानते है।
⦿ हरसुख राम व गफुर अली – स्वतंत्रता सेनानी
⦿ संत राम चंडी – पलवल (संगीतकार)
⦿ गोपाल शर्मा – पलवल, यह आधुनिक विधा निकेतन के संस्थापक थे।
⦿ पंडित टिका राम शर्मा – पलवल, यह एक प्रसिद्ध शिक्षाविद थे
⦿ हयात अली व खैरात अली – पलवल, इन दोनों को 1857 क्रांति के दौरान फांसी दी गई थी।
⦿ सुनील लाम्बा – पलवल, यह 23वें नौसेना (2016 से 2019) प्रमुख रह चुके है।
⦿ पत्रकार सुधीर चौधरी – होडल

Daily HR Current AffairsClick Here
Haryana GK Quiz TestClick Here
Download Computer NotesClick Here

Leave a Comment