हरियाणा के पंचकुला (Panchkula District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। पंचकुला का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।
Table of Contents
पंचकुला जिला एक नजर में
⦿ जिले की स्थापना – 15 अगस्त 1995
⦿ नामकरण – पाँच कुपे या झरनों के कारण पंचकुला नाम पड़ा
⦿ प्राचीन नाम – कोई नहीं (पिंजोर – पंचमपुर)
⦿ क्षेत्रफल– 898 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – नैनो सिटी, हरियाणा की ट्राई सिटी, विराट नगरी
⦿ विधानसभा सीटें – पंचकूला, कालका
⦿ उपतहसील – बरवाला, मोरनी
⦿ तहसील – पंचकूला, कालका, रायपुर रानी
इतिहास
पंचकुला शब्द संस्कृत से लिया गया है पंच (संस्कृत: पंच) और कुला (संस्कृत: कुला) जिसका मतलब है “5 नहरों का शहर”। इस शहर की स्थापना 15 अगस्त 1995 की गई थी। पंचकुला में मोरनी की पहाड़िया हैं, जिसकी सबसे उची चोटी (1,514 मीटर ऊँची) करोह है। इसका कुछ भाग वनों से ढका है और पास में खोल हि रैतान वन्य जीव अभ्यारण तथा बीर शिकारगढ वन्य जीव अभ्यारण स्थित हैं। पंचकुला में पालतु पशु चिकित्सा केन्द्र है। यहाँ तितर प्रजनन केन्द्र (1992-93) और गिद्ध प्रजनन केन्द्र (2001) हैं। पंचकुला में योग व प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र भी हैं। प्रसिद्ध टिकरताल झील पंचकुला में हैं।
⦿ नाडा साहिब गुरुद्वारा – गुरुद्वारा नाडा साहिब शिवालिक तलहटी में घग्गर नदी के तट पर पंचकुला में स्थित है। 1688 में भांगानी के दौरान पोटा साहिब से आनंदपुर साहिब की यात्रा करते हुए गुरु गोबिंद सिंह यहां रुके थे।
⦿ मोरनी हिल्स – मोरनी, पंचकुला – मोरनी हिल्स हरियाणा का एकमात्र हिल स्टेशन है। इसे हरियाणा में पहाड़ो की रानी या हरियाणा का छोटा नैनीताल भी कहते है। पंचकुला में मोरनी की पहाड़िया हैं, जिसकी सबसे उची चोटी (1,514 मीटर ऊँची) करोह है। इसका कुछ भाग वनों से ढका है और पास में खोल हि रैतान वन्य जीव अभ्यारण तथा बीर शिकारगढ वन्य जीव अभ्यारण स्थित हैं।
⦿ पिंजौर गार्डन/मुगल गार्डन/यादवेन्द्र गार्डन – पिंजौर – इस बगीचे का निर्माण 17वीं शताब्दी में औरंगजेब के शासन काल में फिदाई खान के द्वारा किया गया था। इसे उत्तर भारत का नंदवन भी कहते है। यह बगीचा मुगल शैली का है। इसका पुननिर्माण पटियाला राजवंश यादविंदर द्वारा किया गया है।
⦿ कैक्टस गार्डन – पंचकुला – यह एशिया का सबसे बड़ा गार्डन है। यहां 2500 रसीले पौधो की प्रजातियाँ हैं इसे 1987 में डॉ० जे. एस. सरकारिया द्वारा स्थापित किया गया है। इसे नागफनी बगीचा भी कहा जाता है। कैक्टस गार्डन का नाम बदलकर राष्ट्रीय कैक्टस सस्कुलेंट बॉटानिकल गार्डन और रिसर्च सेंटर रखा गया है।
जिले के अन्य मुख्य बिंद:
⦿ कालका देवी मन्दिर – पंचकूला, नोट- कालका का मेला फरीदाबाद जिले में लगता है।
⦿ मनसा देवी मन्दिर – पंचकूला
⦿ मनसा देवी माता बोर्ड का गठन – 1991, बोर्ड के अध्यक्ष – मुख्यमंत्री
⦿ भीमा देवी मन्दिर/काम्पलैक्स – पिंजौर, इसे उत्तर भारत का खजुराहो भी कहते है।
⦿ काली माई का मेला – कालका, यह मेला नवरात्रों पर आयोजित होता है।
⦿ आम मेला – पिंजौर गार्डन में, आम मेले की शुरुआत 1992 में हुई थी यह मेला हर वर्ष जुलाई महीने में लगता है।
⦿ गुरु मांजी साहिब गुरुद्वारा – पिंजौर
⦿ तकिया बनवा फकीर की दरगाह – पंचकुला
⦿ रायपुर रानी का किला – पिंजौर
⦿ पिंजौर का किला – पंचकुला
⦿ रामगढ का किला – पंचकुला, इसे चंदेल राजपुत शासकों ने बनवाया।
⦿ जटायु यात्रिका – पंचकुला
⦿ रेड बिशप – पंचकुला
⦿ माउंटेन बटेर – पंचकुला
⦿ टिक्करताल झील – पंचकुला, यह टिक्कर गाँव में कौशल्या बांध के समीप है।
⦿ बसोलन झील – पंचकुला
⦿ अंतराष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र – पंचकुला
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – मोली (पंचकुला)
⦿ नाहन कोठी – पंचकुला
महान व्यक्तित्व:
⦿ डॉ. सरदार अंजुम – उर्दू कवि
⦿ अरुणा आसफ/गांगुली – कालका, पंचकुला, यह प्रसिद्ध लेखिका, पत्रकार व स्वतंत्रता सेनानी रही है, भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान मुम्बई के गोवालिया टैंक मैदान में झंडा फहराने वाली पहली भारतीय महिला है।
⦿ श्याम सुंदर – यह रामायण में सुग्रीव की भूमिका अदा करने वाले कलाकार थे।
⦿ अभिलाषा बराक – पंचकुला, जेट फाइटर प्लेन उडाने वाली दूसरी भारतीय महिला है।
⦿ रेखा शर्मा – पंचकुला, भारतीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और हरियाणा की राज्यसभा सदस्य है।
⦿ ऊषा शर्मा – पंचकुला (जन्म- हिसार), यह चन्द्रावल फिल्म की अभिनेत्री है। चन्द्रावल फिल्म में इन्होने चन्द्रावल का रोल अदा किया था।
Panchkula District Haryana GK Notes: Important Links
| Daily HR Current Affairs | Click Here |
| Haryana GK Quiz Test | Click Here |
| Download Computer Notes | Click Here |

