हरियाणा के पानीपत (Panipat District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। पानीपत का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।
Table of Contents
पानीपत जिला एक नजर में
⦿ जिले की स्थापना – 01-11-1989 (1991 में जिला समाप्त और 01-01-1992 को पुनः जिला बना)
⦿ शहर की स्थापना – पांडुओं द्वारा या महाराजा दण्डपति द्वारा
⦿ नामकरण – पांडू के कारण / पाणिनी ऋषि के नाम पर
⦿ प्राचीन नाम – पांडूप्रस्थ – पनप्रस्थ
⦿ क्षेत्रफल – 1268 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – बुनकर नगरी/वीवर सिटी, पनपथ, पेट्रो केमिकल हब, हेण्डलुमो का शहर, कॉस्ट ऑफ कैपिटल
⦿ विधानसभा सीटें – पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहर, इसराना, समालखा
⦿ उपतहसील – कोई नही
⦿ तहसील – पानीपत, समालखा, इसराना, बापौली, मतलौठा
इतिहास:-
पौराणिक कथा के अनुसार, पानीपत महाभारत के समय पांडव बंधुओं द्वारा स्थापित पांच शहरों (प्रस्थ) में से एक था। इसका ऐतिहासिक नाम पांडु प्रस्थ है। पानीपत की पहली लड़ाई 21 अप्रैल 1526 को दिल्ली के सुल्तान इब्राहिम लोदी और बाबर के बीच लड़ा गया था। बाबर की सेना ने इब्राहिम के एक लाख से ज्यादा सैनिकों को हराया। इस प्रकार पानीपत की पहली लड़ाई ने भारत में बहलोल लोदी द्वारा स्थापित ‘लोदी वंश’ को समाप्त कर दिया।
पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवंबर 1556 को अकबर और सम्राट हेम चंद्र विक्रमादित्य के बीच लड़ी गई, सम्राट हेम चन्द्र उत्तर भारत के राजा थे तथा हरियाणा के रेवाड़ी से सम्बन्ध रखते थे।
पानीपत की तीसरी लड़ाई 1761 में अफगान आक्रमणकारी अहमद शाह अब्दाली और (पुणे के सदाशिवराव भाऊ पेशवा) मराठों के बीच लड़ा गया था। यह लड़ाई अहमद शाह अब्दाली ने सदाशिवराव भाऊ को हराकर जीत ली थी।
जिले के अन्य मुख्य बिंदु:
⦿ सलार गंज गेट – इस प्रवेश द्वार को बाब-ए-फ़ैज गेट के रूप में जाना जाता है, जिसका अर्थ है ‘लाभ का दरवाजा’ यह 1737 ईस्वी में नवाब सादिक द्वारा बनाया गया था। सलार जंग गेट हैदराबाद के निजाम के प्रधान मंत्री सलार जंग की याद में बनाया गया था।
⦿ अली शाह कलंदर दरगाह – यह चिश्ती सिलसिले के संत शेख शरफुद्दीन बु अली कलंदर को समर्पित है, यह मकबरा लगभग 700 साल पुराना है, इस मकबरे के भीतर, दो और कब्रें हैं: हकीम मुकरम खान और उस समय के महान उर्दू कवि मौलाना अल्ताफ हुसैन हाली की हैं।
⦿ देवी मंदिर – देवी मंदिर देवी दुर्गा को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जब मंदिर को निर्माण किया जा रहा था तो देवी की मूर्ति को रात को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखा गया परन्तु सुबह मूर्ति उसी स्थान पर पाया गया जहाँ से उसे पाया गया तब यहां निर्णय लिया गया कि मंदिर उसी स्थान पर जाए जहां देवी की मूर्ति मिली थी।
⦿ देवी तालाब शिव मंदिर – पानीपत के तीसरे युद्ध के बाद सरदार मंगल रघुनाथ ने बनवाया था।
⦿ गौस अलीशाह की माजार – पानीपत
⦿ जामा मस्जिद – पानीपत, यह हुमायु के समय की बनी हुई है।
⦿ समसुद्दीन का मकबरा – पानीपत
⦿ सैय्यद रोशन अली की दरगाह – पानीपत
⦿ आध्यात्मिक संग्रहालय – पानीपत
⦿ हेमू की समाधी – सैदापुर गांव (पानीपत)
⦿ शेख अनाम अल्ला की मजार – पानीपत
⦿ हाली की दरगाह/समाधि – अल्ताफ हुसैन हाली को ख्वाजा हाली भी कहते है। यह एक उर्दू कवि थे।
⦿ इब्राहिम लोधी का मकबरा – पानीपत
⦿ शेख बु अलीशाह कलंदर की दरगाह – पानीपत
⦿ काबुली बाग मस्जिद – पानीपत, पानीपत का प्रथम यद्ध जीतने के बाद व अपनी बेगम मुसमत काबुली के नाम मस्जिद का निर्माण कराया था।
⦿ पाथरी माता का मेला – पाथरी गांव (पानीपत)
⦿ काला अम्ब स्मारक – पानीपत
⦿ स्काईलार्क पर्यटन स्थल – पानीपत
⦿ ब्लूजे पर्यटन स्थल – समालखा (पानीपत)
⦿ नेशनल फर्टीलाइजर लिमिटेड (NFL) – पानीपत
⦿ अमोनिया प्लांट – पानीपत
⦿ इंडियन ऑइल रिफाइनरी – बाहौली गांव (पानीपत), यह 1980 में शुरू की गई थी तथा बाद में इसे IO (indian oil corporation) द्वारा 1998 में अधिकृत कर लिया गया।
⦿ पंचरंगा अचार के लिय प्रसिद्ध – पानीपत
⦿ प्रदेश का पहला जिला उर्जा पार्क – नौलथा गांव (पानीपत)
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – नौलथा गांव
⦿ देश में बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान की शुरुआत – (22 जनवरी 2015)
⦿ प्रदेश का सबसे लम्बा एलिवेटेड सडक पुल (NH44) – पानीपत
⦿ प्रदेश का प्रथम अनाज व वस्त्र बैंक – पानीपत
⦿ भारतीय सेना को 75% कम्बलों का निर्यात – पानीपत जिला
⦿ हरियाणा का एकमात्र ऐसा जिला जिसका गठन 2 बार हुआ है।
महान व्यक्ति:-
⦿ नीरज चौपड़ा – खंडरा गांव (पानोपत), नीरज चोपड़ा (जन्म 24 दिसंबर 1997) ट्रैक और फील्ड एथलीट प्रतिस्पर्धी में भाला फेंकने वाले खिलाडी हैं। नीरज ने 87.58 मीटर भाला फेंककर टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा है। अभिनव बिंद्रा के बाद किसी विश्व चैंपियनशिप स्तर पर एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक को जीतने वाले वह दूसरे भारतीय हैं। पेरिस ओलंपिक 2024 में रजत पदक जीता था।
⦿ आचार्य देवव्रत – पानीपत (गुजरात के राज्यपाल)
⦿ दरिया सिंह मलिक – उम्राखेडी (पानीपत), इन्होने चंद्रावल फिल्म में खूण्डा की भूमिका अदा की थी।
⦿ साजिदा जैदी – पानीपत (उर्दू कवियित्री)
⦿ देशबंधु गुप्ता – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी
⦿ अल्ताफ हुसैन हाली – पानीपत (1837-1914), इनका गुरु का नाम मिर्जा गालिब था। यह उर्दू भाषा के प्रसिद्ध कवि व लेखक थे इन्हें 1904 में अंग्रेजों द्वारा समसू उलेमा की उपाधी दी गई थी।
⦿ जाहन्वी – पानीपत, यह हरियाणा की वंडर गर्ल के नाम से प्रसिद्ध है।
⦿ ख्वाजा अहमद अब्बास – पानीपत (फिल्म निर्देशक)
⦿ उर्दू अनुपचंद आफताब – पानीपत, हरियाणा के पहले राजकवि (उर्दू भाषा) का दर्जा प्राप्त हुआ था।
⦿ अवनी चतुर्वेदी – पानीपत, जेट फाइटर प्लेन उडाने वाली पहली भारतीय महिला है।
Panipat District Haryana GK Notes: Important Links
| Daily HR Current Affairs | Click Here |
| Haryana GK Quiz Test | Click Here |
| Download Computer Notes | Click Here |

