Rewari District Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Rewari District Haryana GK Notes

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के रेवाड़ी (Rewari District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। रेवाड़ी का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।

रेवाड़ी जिला एक नजर में

⦿ जिले की स्थापना – 1 नवम्बर 1989
⦿ शहर की स्थापना – राजा रेवत द्वारा
⦿ नामकरण – रेवती के नाम पर (राजा रेवत की पुत्री)
⦿ प्राचीन नाम – रेवावाड़ी
⦿ क्षेत्रफल – 1594 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – वीर भूमि, पीतल नगरी (ब्रास सिटी), अहिरवाल की राजधानी, हरियाणा का लंदन, सैनिको का घर
⦿ विधानसभा सीटें – बावल (आरक्षित), कोसली, रेवाड़ी
⦿ उपतहसील – धारूहेड़ा, दहिना, मनेठी, पाल्हावास, नाहड़
⦿ तहसील – रेवाड़ी, बावल, कोसली

प्रमुख आकर्षक स्थल:-

⦿ श्याम बाबा छड़ी का मेला – रेवाड़ी
⦿ बाबा सुरजगिरी का मेला – रेवाड़ी
⦿ बसंत पंचमी का मेला – काढ़ूवास (रेवाड़ी)
⦿ बावल का किला – रेवाड़ी
⦿ मुक्ति की हवेली – रेवाड़ी
⦿ रामपुरा महल – रामपुरा (रेवाड़ी)
⦿ बाबा भैरोनाथ का मंदिर – रेवाड़ी
⦿ घन्टेश्वर मन्दिर – रेवाड़ी
⦿ स्वामी शरणानंद का मंदिर –रेवाड़ी
⦿ भगवत-भगवती आश्रम – रेवाड़ी, यह स्वामी परमानंद को समर्पित है।
⦿ बाबा रघुनाथ का मंदिर – रेवाड़ी
⦿ बारह हजारी मस्जिद – रेवाड़ी
⦿ रेड मस्जिद – रेवाड़ी (1570 में अकबर के समय)
⦿ रानी की ड्योढ़ी ईमारत – रेवाड़ी, इसका निर्माण कार्य राजा राव नंदराम सिंह ने किया था।
⦿ बागवाला तालाब – रेवाड़ी, इसका निर्माण कार्य 1801 में राजा राव तेजसिंह ने किया था।
⦿ राव तेज सिंह तालाब – रेवाड़ी (निर्माण – राजा तेज सिंह ने)
⦿ हेमु की हवेली – कुतबपुरा गांव (रेवाड़ी)
⦿ जंगल बबलर पर्यटन स्थल– धारूहेड़ा, रेवाड़ी (NH 48 के पास)
⦿ सैण्ड पाईपर पर्यटन स्थल – रेवाड़ी
⦿ बाबा सैय्यद समाधी का मेला – रेवाड़ी
⦿ तुर्कियावास का मकबरे – रेवाड़ी
⦿ इब्राहिम बारह हजारी की मस्जिद – रेवाड़ी
⦿ गोकलगढ़ का किला – गोकलगढ़, रेवाड़ी
⦿ स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा विश्व की पहली गऊशाला की नीव रखी – रेवाड़ी
⦿ इन्दिरा गाँधी विश्वविद्यालय – मीरपुर, रेवाड़ी (स्थापना-2013)
⦿ सैनिक स्कूल रेवाड़ी – रेवाड़ी (प्रदेश का दूसरा 2008)
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – निचाना (रेवाड़ी)
⦿ HAID हिसार का क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र – बावल (रेवाड़ी)
⦿ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान – मानेठी (रेवाड़ी)
⦿ हीरो-होण्डा मोटर साईकिल उद्योग – धारूहेड़ा (रेवाड़ी)
⦿ तिल्ली जूती उद्योग – रेवाड़ी
⦿ नंद सरोवर – रेवाड़ी (निर्माण – नंदराम अहीर)
⦿ रेजांग-ला-स्मारक – रेवाड़ी, यह 1962 के भारत-चीन युद्ध से संबंधित है।
⦿ प्रदेश में सबसे पहले आर्य समाज की शाखा – रेवाड़ी 1880 (स्वामी दयानंद सरस्वती)
⦿ प्रदेश में सबसे ज्यादा भारतीय सेना भर्ती में शामिल युवा- कोसली क्षेत्र
⦿ हरियाणा का प्रथम और देश का 5वां डिजीटल गांव – गुरावडा गांव (रेवाड़ी)
⦿ प्रदेश में सबसे ज्यादा पुरुष साक्षरता दर वाला जिला – रेवाड़ी
⦿ दक्षिणी पुलिस रेंज का मुख्यालय – धारूहेडा (रेवाड़ी)
⦿ हरियाणा में सबसे पहले रेल सेवा – रेवाड़ी (14 फरवरी 1873)
⦿ प्रदेश में रेलवे स्टीग लोकोमेटिव म्यूजियम – रेवाड़ी (1893)
⦿ भारत के सबसे पुराना भाप वाला इंजन – रेवाड़ी, फेरी क्वीन का निर्माण 1855 में किया गया था।
⦿ बलराम की राजधानी– रेवाड़ी

महान व्यक्तित्व :-

⦿ राव तुलाराम – रामपुरा गाँव (रेवाड़ी), यह 1857 की क्रांति के महान योद्धा थे। इन्हे हरियाणा में 1857 की क्रांति का राजनायक कहते है। इनकी पुण्य तिथि (23 सितम्बर) के दिन हरियाणा में शहीद दिवस बनाया जाता है।
⦿ सर शादीलाल – रेवाड़ी, यह पंजाब हाईकोर्ट (लाहौर) के प्रथम न्यायाधीश थे।
⦿ बाबू बालमुकुंद गुप्त – गुडियाणी गाँव (रेवाड़ी), यह प्रसिद्ध हिंदी कवि है। रचनाऐं –भारत प्रताप, भारत मित्र, कोहिनूर, शिव शम्भु के चिट्ठे आदि।
⦿ कल्लन खां – गुडियाणी गांव (संगीत क्षेत्र), इनके गुरु का नाम होददू खाँ है।
⦿ मोनिका सोनी – रेवाड़ी (संगीत), इन्हे हरियाणा की लता मंगेशकर भी कहा जाता है।
⦿ अल्हड़ बीकानेरी (श्यामलाल) – बीकानेर गांव (रेवाड़ी), यह हांस्य रस के प्रसिद्ध कवि है।
⦿ संतोष यादव – जोनियावास गांव (रेवाड़ी), यह लगातार 2 बार माउंट एवरेस्ट पर चढाई करने वाली पहली भारतीय महिला पर्वतारोही है, पहली बार 1992, दूसरी बार 1993 एवरेस्ट पर चढाई की थी।
नोट– अनीता कुंडू (हिसार) भारत की पहली महिला पर्वतारोही है, जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को नेपाल और चीन दोनों तरफ से फ़तेह किया है।
⦿ शर्मिला देवी – रेवाड़ी, इन्हें हरियाणा रोडवेज बस की पहली महिला कंडक्टर बनने का गौरव प्राप्त है।

Daily HR Current AffairsClick Here
Haryana GK Quiz TestClick Here
Download Computer NotesClick Here

Leave a Comment