हरियाणा के रोहतक (Rohtak District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। रोहतक का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।
Table of Contents
रोहतक जिला एक नजर में
जिले की स्थापना – 01-11-1966
शहर की स्थापना – राजा रोहताश के द्वारा
नामकरण – राजा रोहताश या रोहिते के वृक्ष के कारण
प्राचीन नाम – रोहितिका नगरी
क्षेत्रफल – 1745 वर्ग किलोमीटर
उपनाम – सुगर सिटी, हरियाणा की फिल्म सिटी, हरियाणा का एजुकेशन हब
विधानसभा सीटें – रोहतक, कलानौर, महम, गढ़ी सांपला-किलोई
उपतहसील – लाखन माजरा
तहसील – कलानौर, महम, सांपला, रोहतक
इतिहास
रोहतक का नाम रोहताशगढ़ का सुधरा हुआ नाम माना जाता है, इसका नाम राजा रोहताश के नाम पर रखा गया है, यह भी माना जाता है कि रोहतक का नाम रोहिड़े (टेकोमा अंडुलेट) पेड़ के नाम पर रखा गया है। ऐसा कहा जाता है कि रोहतक नृकुल के अभियान से सम्बन्धित है।
अस्थल बोहर मठ
वर्तमान में इसके संरक्षक बाबा बालकनाथ जी है। इसकी स्थापना चौरंगी नाथ के द्वारा की गई थी। यह राजपूत चित्रकला से निर्मित है। चौरंगी नाथ हरियाणा के हिंदी भाषा के पहले साहित्यकार है। इसका जीर्णोद्धार बाबा मस्तनाथ द्वारा किया गया था।
जिले के अन्य मुख्य बिंदु—
- रेवड़ी व गजक उद्योग – रोहतक
- एशियन पेंट्स उद्योग – रोहतक
- अमूल दुग्ध उत्पाद उद्योग – रोहतक
- वीटा मिल्क प्लांट – रोहतक (जींद, सिरसा, हिसार में भी है)
- टर व बोल्ट उद्योग – रोहतक (वर्धमान में भी प्रयोग किए गए थे)
- दुर्गा मंदिर – इस मंदिर का उद्घाटन लाल बहादुर शास्त्री और उनकी पत्नी द्वारा किया गया था।
- प्राचीन शिव मंदिर – किलोई गांव (रोहतक)
- MDU | महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय – रोहतक (1976)
नोट- 1976 में इसका नाम रोहतक विश्वविद्यालय था और 1977 में इसका नाम MDU किया गया। - पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स – रोहतक (2014)
- SIFTV – State Institute of Film & Television (स्थापना 2011)
- पं. भगवत दयाल शर्मा PGIMS – रोहतक
(2008 में इसे विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था) - बाबा मस्तनाथ निजी विश्वविद्यालय – अस्थल बोहर (2012)
- IIM – Indian Institute of Management (2009)
- जवाहर नवोदय विद्यालय – घुसकानी गांव (रोहतक)
- आकाशवाणी केंद्र रोहतक – 8 May 1976
(यह हरियाणा का पहला आकाशवाणी केंद्र है) - बाबा जमनादास का मेला – मालोठ गांव (रोहतक)
- हल्ला होल्ला महोत्सव – लाखन माजरा (रोहतक)
यह सिखों के 9वें गुरु तेग बहादुर जी की याद में मनाया जाता है। - मंजी साहिब गुरुद्वारा – लाखन माजरा (रोहतक)
(9वें गुरु तेग बहादुर जी दिल्ली शहादत के लिए जाते समय बीच रास्ते में 13 दिन रुके थे) - बांगला साहिब गुरुद्वारा – रोहतक
- शाहजहां की बावली / ज्यानी चोर की बावली – महम
(इसका निर्माण 1658-59 में शाहजहां के सेवक सुद्दूदे कलोल द्वारा किया गया था) - शाह मुहम्मद रमजान का गुम्बद – महम (रोहतक)
- चौबीसी चबूतरा – महम (रोहतक)
- मैना पर्यटन स्थल – रोहतक
- गऊ कर्ण का तालाब – रोहतक
- तिल्यार झील – रोहतक (1976)
- रोहतक चिड़ियाघर – रोहतक (सबसे बड़ा चिड़ियाघर)
- लाल मस्जिद – रोहतक
(निर्माण 1939 में, हाजी आशिक अली द्वारा)
नोट- लाल मस्जिद रेवाड़ी में भी है, जो अकबर के समय बनी है।
- दीनी मस्जिद – रोहतक
- कांसे की मस्जिद या शीशों वाली मस्जिद – रोहतक
- आर्य समाज के मुख्य केंद्र – रोहतक
नोट- आर्य समाज की पहली शाखा रेवाड़ी में खुली है। - एशिया की सबसे बड़ी थोक कपड़े की मार्केट – शीरी मार्केट
- राजीव गांधी खेल स्टेडियम – रोहतक
- होजरी उद्योग हेतु प्रसिद्ध – रोहतक
- प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा सैनिक भर्ती – रोहतक
- रोहतक का जिला स्तरीय युद्ध स्मारक – मानसरोवर पार्क
- प्रदेश में पहली इको फ्रेंडली रैली का आयोजन – रोहतक
- प्रदेश का प्रथम कॉलेज (नेकीराम कॉलेज) – रोहतक (1926-27)
- इंडोग्रीक सिक्के प्राप्त हुए – खोखराकोट गांव (रोहतक)
- चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम – लाहली गांव (रोहतक)
- हरियाणा में कानफटा सम्प्रदाय के मुख्य केंद्र – अस्थल बोहर (रोहतक) व पेहोवा (कुरुक्षेत्र)
- रोहतक का वर्णन – नकुल दिग्विजय ग्रंथ में
व्यक्तित्व—
- छोटूराम – जन्म -24 नवम्बर 1881, गढ़ी सांपला
- दयाचंद मायना – मायना गांव (हरियाणा का जॉन मिल्टन)
- रणबीर हुड्डा – सांधी गांव (स्वतंत्रता सेनानी)
(1952 में रोहतक से लोकसभा सांसद बने थे) - शाह मुहम्मद – (हादी-ए-हरियाणा नाम से प्रसिद्ध)
- अनुराधा बेनीवाल – शतरंज खिलाड़ी व लेखक
- मनोहर लाल खट्टर – निदाना गांव
- नसीब सिंह कुंडू – टिटौली गांव
(दंगल फिल्म में खण्डा की भूमिका निभाने वाले कलाकार) - अभिनेता रणदीप हुड्डा – जसिया गांव
- जयदीप अहलावत – अभिनेता
- ममता खरब – हॉकी की खिलाड़ी (हरियाणा की गोल्डन गर्ल)
- शेफाली वर्मा – क्रिकेटर (डेब्यू T-20 मैच-दक्षिण अफ्रीका)
- जसबिंदर नरूला – गायक
- के० पी० कौशिक – संगीत निर्देशक
- अशोक धई व सुभाष धई – फिल्म निर्माता
- पायल गुलाटी – अभिनेत्री
- साक्षी मलिक – जन्म 3 सितम्बर 1992, मोखरा गांव
- संग्राम सिंह – भारत के प्रथम प्रोफेशनल रेसलर
- दीपक हुड्डा – क्रिकेटर
- रणदीप हुड्डा – अभिनेता
Rohtak District Haryana GK Notes: Important Links
| Daily HR Current Affairs | Click Here |
| Haryana GK Quiz Test | Click Here |
| Download Computer Notes | Click Here |

