Sirsa District Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Sirsa District Haryana GK Notes

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के सिरसा (Sirsa District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें सिरसा का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।

सिरसा जिला एक नजर में

⦿ जिले की स्थापना – 26-08-1975 (01-09-19975)
⦿ शहर की स्थापना – राजा सारस
⦿ क्षेत्रफल – 4277 वर्ग किलोमीटर
⦿ प्राचीन नाम – साइरशैक
⦿ उपनाम – सरस्वती नगरी, संतों का शहर, गेहूं की टोकरी
⦿ विधान सभा – सिरसा, कालांवाली (आरक्षित), डबवाली, ऐलनाबाद, रानिया
⦿ तहसील – सिरसा, नाथूसरी चोपटा, डबवाली, ऐलनाबाद, रानिया
⦿ उपतहसील – गोरीवाला

इतिहास

सिरसा का प्राचीन नाम साइरशैक था, जो महाभारत में उल्लेख पाणिनि की अछाध्यायी और दिव्यदान में मिलता है। यह 5वीं सदी में एक समृद्ध शहर रहा होगा, जैसा कि पाणिनि ने उल्लेख किया है। स्थानीय परंपरा के अनुसार, सारस नाम के एक अज्ञात राजा ने 7वीं शताब्दी में शहर की स्थापना की और एक किले का निर्माण किया। एक अन्य परंपरा के अनुसार, नाम की उत्पत्ति पवित्र नदी सरस्वती से हुई थी, जो कि इसके निकट थी। मध्ययुगीन काल के दौरान, शहर को शारसुति के नाम से जाना जाता था। प्राचीन काल में, सिरसा को सिरसापट्टन भी कहा जाता था।

⦿ सुर्खाब – सिरसा (1 नवंबर 1980) – हरियाणा पर्यटन निगम की बार सुविधाएं वाले एक रेस्तरां का उद्घाटन हुआ।
⦿ शिकारा (आसा खेड़ा)
⦿ काला तीतर (अबुब शेहार) – यह पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सीमा के निकट स्थित है।
⦿ राधा स्वामी सत्संग घर (सिकंदर पूर) – सिकंदरपुर गाव में एक विशाल सत्संग घर है।
⦿ राम देव मंदिर, कागदाना (तहसील सिरसा) – राजस्थान के संत की पुरे जिले में पूजा की जाती है। राम देव के कई मंदिर हैं, सिरसा के कागदाना में सबसे बड़ा मंदिर है। रामदेव जी को राजस्थान के बीकानेर जिले में रुनिचा से जयपुर के तंवार राजपूत कबीले का सदस्य माना जाता है। माना जाता है कि वह राजस्थान में भगवान कृष्ण के अवतार हैं।
⦿ डेरा जीवन नगर (तहसील सिरसा) – यह नामधारी संप्रदाय का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। गांव का नाम दिवंगत प्रताप सिंह के माता जीवन कौर के नाम से जीवन नगर नाम दिया गया था।
⦿ गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह – चोरमोर खेरा (तहसील डाबवाली) – यह गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह से सम्बंधित कहा जाता है, जो एक रात के लिए यहां रहे थे यहाँ चोरमार लड़ाई हुई थी।
⦿ डेरा बाबा सरसाई नाथ – इस मंदिर का निर्माण 13वीं सदी में किया गया था। यह नाथ संप्रदाय के संत सरसाई नाथ द्वारा बनाया गया था, जो शिव के अनुयायी थे, डेरा में शिव और दुर्गा के मंदिर हैं।

जिले के अन्य मुख्य बिंदु:

⦿ CDLU- चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी – सिरसा (2003)
⦿ केंद्रीय कपास अनुसंधान संस्थान – सिरसा
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – ओढ़ा (सिरसा)
⦿ सती दादी का मेला – कुमारिया गाँव
⦿ भूमन शाह का मेला – सिरसा
⦿ संत बाबा बिहारी समाधि – सिरसा
⦿ डेरा सच्चा सौदा – सिरसा, इसकी स्थापना 29 अप्रैल 1948 मस्ताना जी महाराज के द्वारा की गई थी।
⦿ चिल्ला साहिब गुरुद्वारा – सिरसा, यह सिखों के पहले गुरु नानक देव जी को समर्पित है।
⦿ ख्वाजा पीर का मकबरा – सिरसा, नोट- ख्वाजा खिज्र कहा का मकबरा सोनीपत में है।
⦿ लीलाधर दुःखी संग्रहालय – सिरसा (2001)
⦿ शहीद भगत सिंह स्टेडियम – सिरसा
⦿ शाह सतनाम सिंह क्रिकेट स्टेडियम – सिरसा
⦿ क्षेत्रफल के आधार पर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला- सिरसा
⦿ सबसे कम जनघनत्व वाला जिला – सिरसा (303 व्यक्ति/KM²)
⦿ सबसे अधिक सिख धर्म के लोगों की संख्या वाला जिला – सिरसा
⦿ सबसे अधिक – गेहूँ, कपास, आंवला, चीकू, गाजर, आडू या फल व सब्जी का उत्पादन करने वाला जिला – सिरसा
⦿ सबसे कम वर्षा वाला जिला – सिरसा (अधिक वर्षा –अम्बाला)
⦿ हरियाणा में सर्वाधिक सिंचाई नहरों के माध्यम से करने वाला जिला – सिरसा
⦿ सिरसा में बाढ़ का कारण – घग्गर-हकरा नदी
⦿ घग्गर नदी द्वारा सिरसा में निर्मित बाढ़ के मैदान – नैली/नाला
⦿ प्रदेश में सबसे ज्यादा गौवंश और गौशालाओं की संख्या वाला जिला – सिरसा
⦿ प्रदेश में राजकीय ऊंट प्रजनन केंद्र – सिरसा
⦿ 1398 ई में तैमूर द्वारा हरियाणा में सबसे पहले प्रवेश – रानिया
⦿ राजा भोजदेव का एक अभिलेख – सिरसा (सिरसा में पाशुपत संप्रदाय का शासन)
⦿ फल उत्कृष्टता केंद्र – मांगेआना गांव (सिरसा) (2013 में इजराइल देश के सहयोग से)
⦿ हरियाणा का पश्चिमी गांव – चौटाला गांव, सिरसा
⦿ रानियाँ का पुराना नाम – राजबपुर
⦿ रानिया का विद्रोह – 1818 ई० (जाबित खां)
⦿ एलेनाबाद का पुराना नाम – खडियल/खडियार

महान व्यक्तित्व:-

⦿ चांदबाई – हरियाणा से पहली महिला जेल सत्याग्राही
⦿ सविता पुनिया – जोधका गांव (सिरसा), अंतराष्ट्रीय हॉकी संघ द्वारा इसे वर्ष 2022 के बेस्ट गोलकीपर चुना गई और सिरसा जिले की बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान की जिला स्तरीय ब्राण्ड एम्बेसडर है।
⦿ गणेशी लाल – उडीसा राज्य के राज्यपाल रह चुके है।
⦿ गोपीचंद भार्गव – स्वतंत्र भारत में पंजाब के पहले मुख्यमंत्री
⦿ रुपिंदर हाण्डा – पंजाबी गायिका
⦿ सम्राट शंकर जादुगर – ऐलनाबाद
⦿ सुनील ग्रोवर – प्रसिद्ध कोमेडियन, (डॉ. गुलाटी व गृत्थी)
⦿ गजेंद्र वर्मा – प्लेबैक सिंगर “एल्बम एम्पटीनैस” गाना – तूने मेरे जाना
⦿ सरदारा सिंह – भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है।
⦿ शैलजा कुमारी – सिरसा लोकसभा की सदस्या है।
⦿ चौ. देवीलाल सिहाग – तेजाखेडा (बाद में चौटाला में बसे)
⦿ चौ ओमप्रकाश चौटाला – सबसे ज्यादा बार CM बने (5 बार)
⦿ जसविंदर बराड़ – पंजाबी लोक गायक

Daily HR Current AffairsClick Here
Haryana GK Quiz TestClick Here
Download Computer NotesClick Here

Leave a Comment