हरियाणा के सोनीपत (Sonipat District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। सोनीपत का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।
Table of Contents
सोनीपत जिला एक नजर में
⦿ जिले की स्थापना – 22-12-1972
⦿ शहर की स्थापना – अर्जुन के 13वें वंशज सोनी के द्वारा
⦿ नामकरण – श्रवण कुमार के नाम पर सोनीपत नाम पड़ा
⦿ प्राचीन नाम – सोनप्रस्थ – स्वर्णप्रस्थ
⦿ क्षेत्रफल – 2260 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – स्वर्ण नगरी/ गोल्डन नगरी, Education City
⦿ विधानसभा सीटें – गन्नौर, खरखौदा, गोहाना, बरौदा, राई, सोनीपत
⦿ उपतहसील – राई, खानपुर कलां
⦿ तहसील – सोनीपत, गोहाना, गन्नौर, खरखौदा
इतिहास:-
सोनीपत नाम संस्कृत शब्द से अपनाया गया है जिसका अर्थ है सुवर्णप्रस्थ (सोने की जगह)। एक लोकप्रिय परंपरा यह भी मानती है कि यह महाभारत में उल्लेखित पांच पाट या प्रस्थों (इंद्रप्रस्थ, पानीपत, तलपत, बाग्गपत और सोनीपत) में से एक है, जो युधिष्ठिर ने दुर्योधन से मांगे थे। हिन्दु महाकाव्य महाभारत में इसका ‘स्वर्णप्रस्थ’ के रूप में उल्लेख है। शहर में ‘अब्दुल्ल नसीरुद्दीन की मस्जिद’ (1272 में निर्मित), ‘ख्वाजा ख्विज्र का मक़बरा (1522 या 1525 ईसवी में निर्मित)’ और पुराने किले के अवशेष है। यहाँ पर हिन्दुओं का बाबा धाम मंदिर प्रसिद्ध है। सोनीपत दिल्ली से अमृतसर को जोड़ने वाले रेलमार्ग पर स्थित है।
जिले के अन्य मुख्य बिंदु:
⦿ प्राचीन माँ काली मंदिर – सोनीपत, यह प्राचीन मंदिर स्थित है जो लगभग 6000 वर्ष पुराना है। यह भी कहा जाता है कि कुरुक्षेत्र में युद्ध के लिए जाने से पहले पांडवों ने यहां प्रार्थना की थी और उनकी जीत के लिए माँ काली का आशीर्वाद लिया था पांडवों ने भी इसी मंदिर के पास एक कुएं का निर्माण किया था जिसे पांडव के बेल के नाम से जाना जाता है।
⦿ बढ खालसा, सोनीपत – बढ खालसा में नौवें गुरु की शहीद होने के बाद, भाई जैता जी ने कटे हुए सिर को उठाया और आनंदपुर साहिब की तरफ बहुत परिश्रमपूर्वक चले गए भाई जी को अपनी यात्रा में रुकने के लिए मजबूर होना पड़ा। भाई जैता जी ने बढ खालसा में रुके थे।
जिले के अन्य मुख्य बिंदु:
⦿ सतकुम्भा तीर्थ – सोनीपत
⦿ रक्षाबंधन का मेला – श्रावण की पूर्णमासी (सोनीपत)
⦿ बाबा रामकशाह मेला – फाल्गुन की पूर्णमासी (सोनीपत)
⦿ सतकुम्भा का मेला – खेड़ी गुज्जर गांव (सोनीपत)
⦿ बाबा डेरा नाथ बालकनाथ का मेला – रमड़ा गांव (सोनीपत)
⦿ गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा – सोनीपत
⦿ पीर जमाल की मजार – गोहाना (हिन्दु-मुस्लिम एकता की प्रतीक)
⦿ मामा-भांजा की दरगाह -गोहाना (हिन्दू-मुस्लिम एकता की प्रतीक)
⦿ खिज्र खां का मकबरा – निर्माण इब्राहिम लोधी (पठान शैली से निर्मित है)
⦿ चकौर पर्यटन स्थल – सोनीपत
⦿ एथनिक इंडिया – राई (सोनीपत)
⦿ डाबर झील – मुरथल (सोनीपत)
⦿ अकबरी दरवाजा – बरेटा गांव (सोनीपत)
⦿ गोहाना का किला – निर्माण पृथ्वीराज चौहान, इस किले को फिरोज शाह तुगलक ने नष्ट कर दिया था।
⦿ गुरु तेगबहादुर स्मारक – सोनीपत
⦿ चकोर पर्यटन स्थल – सोनीपत
⦿ देहवाली झील – मुरथल (सोनीपत)
⦿ पं लखमीचंद Art & culture University – अटेरना (सोनीपत)
⦿ भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय- खानपुर कलां (2006)
⦿ भीम राव अम्बेडकर राष्ट्रीय Law University – सोनीपत
⦿ OP/ओमप्रकाश जिंदल विश्वविद्यालय – सोनीपत (2009)
⦿ मोतीलाल खेल विश्विद्यालय – राई (सोनीपत) 2022, 1973 में यह स्पोर्ट्स विधालय बनाया गया था।
⦿ प्रदेश में राष्ट्रीय कुश्ती अकेडमी – सोनीपत
⦿ राजीव, गाँधी Education City – कुंडली (सोनीपत)
⦿ IIIT-Indian Institute of Information Technology, इसकी स्थापना गाँव किलोहड़ में 2014 में हुई थी।
⦿ शंभू नाथ का मंदिर – नहारी गाँव (सोनीपत)
⦿ ब्रिटिश समय तहसील – सोनीपत
⦿ प्रदेश में मशरूम / खुबी के उत्पादन हेतु प्रसिद्ध – सोनीपत
⦿ शेषशैय्या (काला नाग) पर लेटे भगवान विष्णु की मूर्ति – फिजिलपुर गांव (सोनीपत)
⦿ ककरोई सूक्ष्म जल आधारित विद्युत परियोजना – ककरोई गांव (सोनीपत) यह प. यमुना नहर पर है।
⦿ देश की अत्याधुनिक हर्टिकल्चर फल व सब्जी – गन्नौर
⦿ प्रदेश में मसाला मण्डी – सेरसा गांव (सोनीपत)
⦿ मारुति सुजुकी का तीसरा व सबसे बड़ा प्लांट – खरखौदा
महान व्यक्तित्व:-
⦿ बाबू मूलचंद जैन – सिकदरपुर माजरा गाँव (सोनीपत), यह हरियाणा के गांधी नाम से प्रसिद्ध है।
⦿ अरुण जैमिनी – गोहाना (सोनीपत), यह हास्य कवि है।
⦿ तांशी व नुंशी मलिक – पर्वतारोही (सोनीपत), एवेरेस्ट पर चढाई करने वाली भारत की पहली जुड़वा बहनें है।
⦿ मेघना मलिक – अभिनेत्री (सोनीपत)
⦿ मिमांसा मलिक – पत्रकार (सोनीपत), मेघना मलिक और मिमांसा मलिक दोनों बहन है।
⦿ सांगी प. लख्मीचंद – जाटी कला गांव (1903-1945), शिक्षा – अनपढ, गुरु- मान सिंह
⦿ सांगी दीपचंद बहमन – सिहरी खाण्डा गांव (सोनीपत), इन्हें हरियाणा का कालीदास और हरियाणा का शेक्सपियर कहा गया है। इनके गुरु का नाम छाजूराम था।
⦿ सांगी पं मांगेराम – सोनीपत, यह कवि शिरोमणि के नाम से प्रसिद्ध है।
⦿ सांगी बाजे भगत – सिसाना गांव (सोनीपत)
⦿ मेजर होशियार सिंह – सिसाना गांव (सोनीपत), यह हरियाणा के एकमात्र परमवीर चक्र (1972) विजेता है।
⦿ अनु कुमारी – सोनीपत, यह बेटी बचाओं-बेटी पढाओ अभियान की जिला स्तरीय ब्राण्ड एम्बेसडर है।
⦿ सुमित कुमार – फील्ड हॉकी प्लेयर (सोनीपत), यह टोक्यो ओलम्पिक 2020 कांस्य पदक जीतने वाली (भारतीय पुरुष हाकी टीम) के सदस्य है।
⦿ सुमित अंतिल पुनिया – खेवड़ा गांव (सोनीपत), इन्होने टोक्यों पैरा- ओलम्पिक 2020 में जेवलिंग थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था।
⦿ रवि दहिया – नाहरी गांव (सोनीपत), इन्होने टोक्यों ओलम्पिक 2020 में (57 kg) भार वर्ग में रजत पदक जीता है इन्हें मेजर ध्यानचंद खेल रतन 2021 से नवाजा जा चूका है।
⦿ योगेश्वर दत्त – भैंसवाल गांव (सोनीपत), राष्ट्रमंडल खेल 2010 में गोल्ड मैडल और लंदन ओलम्पिक 2012 कांस्य पदक जीता था।
⦿ दीपा मलिक – भैंसवाल गांव (सोनीपत), रियो ओलम्पिक 2016 में शाटपुट में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी है।
Sonipat District Haryana GK Notes: Important Links
| Daily HR Current Affairs | Click Here |
| Haryana GK Quiz Test | Click Here |
| Download Computer Notes | Click Here |

