Yamunanagar District Haryana GK Notes

By Reacher

Updated on:

Yamunanagar District Haryana GK Notes

Follow us on Instagram

Follow Us

हरियाणा के यमुनानगर (Yamunanagar District Haryana GK Notes) की पूरी जानकारी हिंदी में पढ़ें। यमुनानगर का परिचय, गठन, मुख्यालय, इतिहास, मानचित्र और महत्वपूर्ण तथ्य एक ही स्थान पर।

यमुनानगर जिला

यमुनानगर जिला एक नजर में

⦿ जिले की स्थापना – 1 नवम्बर 1989
⦿ नामकरण – यमुना नदी के कारण
⦿ प्राचीन नाम – अब्दुल्लापुर
⦿ क्षेत्रफल– 1756 वर्ग किलोमीटर
⦿ उपनाम – प्लाईवुड सिटी, मछआरों का स्वर्ग, पेपर/कागज सिटी, छोटी पीतल नगरी (जगाधरी)
⦿ विधानसभा सीटें – यमुनानगर, साढौरा (आरक्षित), रादौर, जगाधरी
⦿ उपतहसील – साढौरा, सरस्वती नगर, प्रताप नगर
⦿ तहसील – जगाधरी, छछरोली, बिलासपुर, रादौर

प्रमुख आकर्षण बिंद :-

⦿ चौ० देवीलाल प्राकृतिक औषधीय उद्यान – चुहड़पुर (यमुनानगर) – हरियाणा में औषधीय पौधों के संसाधनों के संरक्षण और प्रजनन के लिए 2001 में चौधरी देवी लाल हर्बल नेचर पार्क का निर्माण किया गया है।
⦿ कलेसर वन्य जीव – यह जगह 11570 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। मुख्य रूप से जंगल में साल, खैर, शिसम, टुन, सेन और आमला शामिल हैं। इस जंगल में कई जंगली जानवर हैं। जैसे भोकने वाले हिरण, मोनिटर छिबकली और लाल गर्दन के जगली मुर्गे आदि।
⦿ चनेटी ग्राम स्तुप/बौद्ध स्तुप – सुघ गाँव (यमुनानगर) – यहा से अशोक स्तम्भ अवशेष भी मिले हैं। यह राज्य की सबसे प्राचीन ईमारत है और यह अकबरी स्टाइल में प्रसिद्ध है। यह गोल आकार में बना एक पुराना बौद्ध स्तुप है। हेन त्सांग के अनुसार, यह राजा अशोक द्वारा बनाया गया था।

जिले के अन्य मुख्य बिंदु:

⦿ गुरुद्वारा कपाल मोचन – बिलासपुर (कार्तिक पूर्णिमा), यहाँ पर श्री गुरु गोविंद सिंह जी 52 दिन रुके थे। इसे गोपाल मोचन और सोमसर मोचन भी कहा जाता है।
⦿ कागज मिल या पेपर मिल (बिल्ट) – 1929, यह प्रदेश की प्रथम कागज मिल है इसका 1945 में अधिकरण किया गया था।
⦿ सरस्वती शुगर मिल – 1933 (हरियाणा की पहली), यह एशिया की सबसे बड़ी सुगर मिल है।
⦿ भारत स्टार्च कैमिकल्स लिमिटेड – 1938, यहाँ पर मनके का स्टार्च तैयार किय जाते है।
⦿ जुड़वा शहर – यमुनानगर व जगाधरी
⦿ श्री कालेधर महादेव मठ – कलेसर
⦿ सूर्यकुण्ड – बिलासपुर
⦿ चित्रा मन्दिर/पंचमुखी हनुमान मंदिर – यमुनानगर
⦿ श्री कलेश्वर मन्दिर – यमुनानगर
⦿ नर नारायण गुफा – यमुनानगर
⦿ जैन मंदिर – यमुनानगर
⦿ सुरजकुंड मंदिर – यमुनानगर, इसे हरियाणा का कोणार्क मंदिर भी कहते हैं।
⦿ लकड़हारा मन्दिर – जगाधरी (यमुनानगर)
⦿ परशुराम मन्दिर – जगाधरी (यमुनानगर)
⦿ पंचमुखी हनुमान मंदिर – जगाधरी (यमुनानगर)
⦿ आदिबद्री मंदिर – आदिबद्री (जगाधरी)
⦿ पंचमी मेला – छछरौली (यमुनानगर)
⦿ हजरत शाह का मेला – यमुनानगर
⦿ अंतराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव – आदि बद्री
⦿ बुढिया का किला – बुढिया गाँव (यमुनानगर), इसे बीरबल रंग महल भी कहते है।
⦿ छछरौली/कलसिया का किला – छछरौली, इस किले को रानी की खिड़की भी कहते है।
⦿ लोहागढ़ का किला – यमुनानगर, यह बंदा बहादुर द्वारा स्थापित है यह सिखों की पहली राजधानी थी।
⦿ हथीनीकुंड बैराज – यमुनानगर, इसे मछुआरों का स्वर्ग भी कहते हैं।
⦿ ग्रे पेलिकन पर्यटन स्थल – यमुनानगर
⦿ गरुड़ पर्यटन स्थल – आदि बद्री (यमुनानगर)
⦿ रानी की खिड़की – छछरौली, यह छछरौली में राजा कलसिया द्वारा निर्मित है।
⦿ मालगाडी का डीबा – जगाधरी (यमुनानगर)
⦿ यमुना गैस केमिकल्स लिमिटेड – 1973
⦿ हरियाणा रेलवे कैरिज र वैगन वर्कशाप – 1952 (जगाधरी)
⦿ गोला-बारूद डिपो – यमुनानगर
⦿ पीतल बर्तन – जगाधरी (यमुनानगर)
⦿ गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज – यमुनानगर
⦿ जवाहर नवोदय विद्यालय – गुलाब गढ़ (यमुनानगर)
⦿ ऋण मोचन तीर्थ – बिलासपुर
⦿ हाथी पुनर्वास संस्थान – बनसंतौर (यमुनानगर), यह स्थान राजा शांतनु की राजधानी भी था।
⦿ हरियाणा का एकमात्र जिला जिसकी तीन पडोसी राज्यों (हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, उतर प्रदेश) के साथ लगती है- यमुनानगर
⦿ हरियाणा में सबसे अधिक गांव और ग्राम पंचायते – यमुनानगर
⦿ हरियाणा का एकमात्र हल्दी प्रोसेसिंग प्लांट – रादौर (यमुनानगर)
⦿ प्रदेश में सबसे अधिक गन्ने का उत्पादन – यमुनानगर
⦿ हरियाणा का दुसरा सबसे ज्यादा वन क्षेत्र वाला जिला -यमुनानगर
⦿ हरियाणा का चेराँपूंजी (अधिक वर्षा वाला स्थान) – छछरोली
नोट- अधिक वर्षा वाला जिला अम्बाला है।
⦿ हरियाणा में वन अनुसंधान संस्थान – यमुनानगर
⦿ प्रदेश में सबसे अधिक लाल चेस्टनेट मिट्टी – यमुनानगर

महान व्यक्तित्व :

⦿ दर्शन लाल जैन – जगाधरी (यमुनानगर), सरस्वती नदी को पुन: जीवित करने का कार्य किया था, सरस्वती नदी शोध कार्य के लिय इन्हे वर्ष 2019 पदम् भूषण से सम्मानित किया था।
⦿ कर्णम मल्लेश्वरी – वेटलिफ्टर (यमुनानगर), इनका जन्म (1 जून 1975) आंध्रप्रदेश में हुआ था और इनकी शादी हरियाणा के यमुनानगर जिले में हुई। यह ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाडी है। इन्होने सिडनी ओलंपिक (2000) में कांस्य पदक (69 kg भार वर्ग) जीता था। इन्हे 1994 में अर्जुन पुरस्कार, 1995 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार और 1999 में पदम् श्री से सम्मानित किया गया था।
⦿ ओम प्रकाश गांधी – माधोबांस गांव (यमुनानगर), यह एक सामाजिक कार्यकर्ता है (बालिका शिक्षा)। वर्ष 2022 में इन्हे सामाजिक कार्यों के लिय पदम् श्री दिया गया है।
⦿ अभिनेता सुनील दत्त – मंडौली गांव (यमुनानगर), यह संजय दत्त के पिता है।
⦿ वेद गाँधी – फिल्म निर्माता व निर्देशक
⦿ संजीव राजपूत – शूटर (यमुनानगर)
⦿ दीपिका ठाकुर – हॉकी खिलाडी (यमुनानगर)

Daily HR Current AffairsClick Here
Haryana GK Quiz TestClick Here
Download Computer NotesClick Here

Leave a Comment